विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway News: लोगों की सुविधा के लिए रेलवे 10 अप्रैल से देने जा रहा है बड़ी खुशखबरी

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sun, 21 Mar 2021 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:45 AM (IST)

कोरोना संकट से पहले नई दिल्ली लगभग 360 ट्रेनों का परिचालन होता था लेकिन इस समय 177 ट्रेनें चल रही ...और पढ़ें

आहिस्ता-आहिस्ता ट्रेनें पटरी पर लौट रही हैं।
आहिस्ता-आहिस्ता ट्रेनें पटरी पर लौट रही हैं।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। आहिस्ता-आहिस्ता ट्रेनें पटरी पर लौट रही हैं। हालांकि, अभी भी इनकी संख्या बहुत कम है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए दस अप्रैल तक कोरोना काल से पहले चलने वाली ट्रेनों में से 90 फीसद को फिर से चलाने की योजना है और इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इससे यात्रियों सफर करने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे ने सभी मंडलों को पत्र लिखकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को कहा

उत्तर रेलवे ने सभी मंडलों को पत्र लिखकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को कहा है। इस संबंध में जारी पत्र में रेलवे बोर्ड के निर्देश का हवाला दिया गया है। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।

जून से चल रही हैं विशेष ट्रेनें

जून से विशेष ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। आहिस्ता-आहिस्ता इनकी संख्या बढ़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के बाद इसी माह से कुछ संख्या में लोकल ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है। इस समय दिल्ली मंडल में लगभग 50 फीसद ट्रेनें पटरी पर उतरी हैं।

Bharat Bandh: 26 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ये सेवाएं रह सकती हैं प्रभावित

पहले के मुकाबले यह है मौजूदा स्थिति

कोरोना संकट से पहले नई दिल्ली लगभग 360 ट्रेनों का परिचालन होता था लेकिन इस समय 177 ट्रेनें चल रही हैं। अन्य स्टेशनों से भी कम संख्या में ट्रेनें चल रही हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने में परेशानी होती है।

Holi & Holika Dahan Date Time: जानिये- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, 499 साल बना अजब संयोग

इसके साथ ही लोकल ट्रेनों के अभाव में कामकाज के सिलसिले में रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। अब यात्रियों की यह परेशानी दूर होगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दस अप्रैल के बाद भी विशेष ट्रेनें चलेंगी या फिर पहले की तरह नियमित।

Nirbhaya Justice: जानिये- कहां है निर्भया का एकमात्र जिंदा दोषी, मिला नया नाम फिर भी है गुमनाम