विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान को न्योता, पुराने किले में मेजबानी; क्या संस्कृति के रास्ते खुलेगी भारत-पाक के बीच बातचीत की राह?

By Shanu SharmaEdited By: Shanu Sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:08 PM (IST)

भारत 20-22 नवंबर को नई दिल्ली के पुराने किले में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच की ...और पढ़ें

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहला सभ्यतागत संवाद मंच। फोटो-जागरण

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहला सभ्यतागत संवाद मंच। फोटो-जागरण

HighLights

  1. भारत पुराने किले में SCO सभ्यतागत संवाद की मेजबानी करेगा।

  2. पाकिस्तान सरकार ने अपने मंत्री मुसागिर मसूद मलिक को प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है।

  3. पुराना किला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व के कारण चुना गया।

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की मेजबानी में 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने किले में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पहला सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए SCO के सदस्य, पर्यवेक्षक और संवाद सहयोगी देशों समेत 25 देशों को न्योता भेजा गया है।

इनमें पाकिस्तान, चीन, सऊदी अरब, तुर्की और ईरान समेत कई देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहला न्योता

खास बात है कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है, जब भारत ने पाकिस्तान को इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का न्‍योता भेजा है। भारत का यह निमंत्रण कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पाकिस्‍तान ने भारत का न्‍योता स्‍वीकार लिया है। पाकिस्तान से जलवायु परिवर्तन और समन्वय मंत्री मुसागिर मसूद मलिक सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने भारत आएंगे। 

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का मानना है कि दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता में कई समानताएं हैं। ऐसे में संस्कृति के जरिए बातचीत के रास्ते खुल सकते हैं। अब सवाल यह है कि क्या पुराने किले में होने वाला यह आयोजन भारत और पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ पिघलाने में मददगार साबित होगा और सभ्यतागत संवाद मंच के लिए पुराने किले को ही क्‍यों चुना है?

सभ्यतागत संवाद मंच क्‍या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान सभ्यतागत संवाद मंच का प्रस्‍ताव दिया था। सभ्यतागत संवाद मंच (Civilisational Dialogue Forum) एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है, जहां SCO के सदस्य देश, पर्यवेक्षक और संवाद सहयोगी देशों के प्रतिनिधि अपनी साझा ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति, कला, साहित्य और परंपराओं पर चर्चा करेंगे। इसका उद्देश्य-राजनीति और व्यापार से आगे बढ़कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करना भी है।

आयोजन के लिए पुराना किला क्‍यों चुना गया?

दिल्ली के पुराने किले को इस आयोजन के लिए इसलिए चुना गया है, क्योंकि यह भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसका निर्माण मुगल शासक हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी के समय हुआ था। हुमायूं ने यहां दीनपनाह नाम से नगर बसाया था, जबकि शेरशाह सूरी ने किले का विस्तार कराया था।

पुराने किले को पांडवों का किला भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसका संबंध महाभारत के इंद्रप्रस्थ से है। हालांकि, इसके पुख्ता ऐतिहासिक प्रमाण नहीं हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की खुदाई में यहां प्राचीन बस्ती के अवशेष मिले हैं। इस आयोजन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को किले का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसके जरिए उन्हें भारत के प्राचीन इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा।

शंघाई सहयोग संगठन क्‍या है?

शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को चीन के शंघाई में हुई थी। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

Delhi (19)

SCO में कितने देश हैं?

वर्तमान में SCO के 10 पूर्ण सदस्य देश हैं।

  • भारत
  • चीन
  • रूस
  • पाकिस्तान
  • ईरान
  • बेलारूस
  • कजाकिस्तान
  • किर्गिस्तान
  • ताजिकिस्तान
  • उज्बेकिस्तान

बता दें कि भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में इसके पूर्ण सदस्य बने थे। ईरान को 2023 में और बेलारूस को 2024 में पूर्ण सदस्यता मिली। संगठन में पूर्ण सदस्य देशों के अलावा पर्यवेक्षक देश और संवाद सहयोगी भी शामिल हैं।

पुराना किला का इतिहास क्या है?

पुराना किला दिल्ली की उन ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है, जिसका संबंध महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है। ASI के सूचना पट्ट के मुताबिक, इसे लोकप्रिय रूप से पांडवों का किला कहा जाता है। मान्यता है कि यह वही जगह है, जहां कभी पांडवों का इंद्रप्रस्थ नगर हुआ करता था।

Delhi (18)

हालांकि, आज जो पुराना किला दिखाई देता है, उसका निर्माण शेरशाह सूरी ने कराया था। इससे पहले मुगल शासक हुमायूं ने यहां दीनपनाह नाम का शहर बसाया था। बाद में शेरशाह ने इस शहर को नया रूप देकर किले का निर्माण कराया।

क्या है पुराने किले की खासियत?

पुराना किला अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसमें तीन बड़े दरवाजे हैं, जिनमें से फिलहाल पश्चिमी दरवाजे से पर्यटकों को प्रवेश मिलता है। किले की दीवारें लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बनी हैं। इसके चारों कोनों पर बने बुर्ज इसकी भव्यता बढ़ाते हैं। आज यह किला इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खास आकर्षण है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर बिना PUCC निकले तो कटेगा चालान, प्रदूषण जांच के लिए जाने से पहले कर लें ये जरूरी काम

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में PUCC पर सख्ती, जानें ऑनलाइन PUCC डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

Source: दैनिक जागरण इनपुट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।