विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में PUCC पर सख्ती, जानें ऑनलाइन PUCC डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:45 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम लागू होने के बाद वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र आवश्यक है। यदि आपका पीयूसीसी ...और पढ़ें

दिल्ली में पीयूसीसी पर सख्ती। एआई जेनरेटेड तस्वीर

दिल्ली में पीयूसीसी पर सख्ती। एआई जेनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम लागू।

  2. खोया हुआ पीयूसीसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड करना सीखें।

  3. परिवहन सेवा पोर्टल से आसानी से प्राप्त करें अपना प्रमाण पत्र।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नियम को सख्ती से लागू कर दिया गया है। किसी भी वाहन को बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के फ्यूल न देने का आदेश दिया है।

दिल्ली में पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना फ्यूल लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दस्तावेज को अपने पास रखें और अगर आपका प्रमाण पत्र खो गया हो तो उसे तुरंत ऑनलाइन डाउनलोड करें।

पीयूसीसी क्यों है जरूरी?

PUCC, परिवहन विभाग द्वारा दिए जाने वाला एक प्रमाण पत्र होता है जो यह प्रमाणित करता है कि आपकी गाड़ी सरकार द्वारा तय किए गए सभी प्रदूषण मानकों पर खड़ा उतरता है। अगर आम भाषा में समझें तो यह आपकी गाड़ी के स्वास्थ्य के बारे में बताता है।

जिसका मतलब यह है कि आपकी गाड़ी सड़क पर निकलने के लिए स्वस्थ्य है या नहीं? कहीं आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा? इसलिए अगर आपके पास यह प्रमाण पत्र न हो तो तुरंत बनवा ले और अगर होते हुए भी मिल न रहा हो तो इसे आसान तरीके से ऑनलाइन डॉउनलोड कर लें।

पीयूसीसी कैसे करें डाउनलोड?

  • प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले परिवहन सेवा के पीयूसी पोर्टल puc.parivahan.gov.in पर जाएं।
  • पेज खुलने के बाद ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें और फिर वहां पर पीयूसी सर्टिफिकेट को चुनें।
  • पेज खुलने पर आप अपने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। ध्यान रहे यहां पर कोई जगह खाली न हो।
  • इसके बाद आप अपने गाड़ी के चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंकों को दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा को भी ध्यान से भरें।
  • सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपका पीयूसी सर्टिफिकेट आपके स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
  •  इसे आप या तो डाउनलोड कर लें या फिर सीधा प्रिंटऑउट निकाल कर अपने पास रख लें और होने वाली परेशानियों से बचें रहें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 11.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; कल कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।