दिल्ली की सड़कों पर बिना PUCC निकले तो कटेगा चालान, प्रदूषण जांच के लिए जाने से पहले कर लें ये जरूरी काम
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही PUCC को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
दिल्ली में दिवाली बाद प्रदूषण बढ़ने से नियम सख्त।
500 AI कैमरों से PUCC की जांच होगी।
प्रदूषण टेस्ट पास करने के लिए गाड़ी तैयार करें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में दीवाली के बाद प्रदूषण और भी ज्यादा बढ़ गया है। प्रदूषण बढने के बाद ट्रैफिक नियम पहले से कई गुना ज्यादा सख्त हो गए हैं। दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाली बीएस-6 से नीचे की गाड़ियों पर बैन है। वहीं PUCC को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।
राजधानी में 500 जगहों पर खास AI कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों का PUCC चेक किया जा सके। ऐसे में आप अपनी गाड़ी का ये कागजात बनवा लें।
क्या होता है PUCC?
वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों के लिए अहम दस्तावेज है। इससे यह पता चलता है कि कहीं आपकी गाड़ी तय सीमा से ज्यादा प्रदूषण तो नहीं फैला रही। आसान भाषा में समझें तो ये आपकी गाड़ी की हेल्थ रिपोर्ट है।
बता दें कि पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता एक साल की होती है और इस दस्तावेज को परिवहन विभाग से अधिकृत किसी
भी प्रदूषण जांच केंद्र से बनवाया जा सकता है। जांच केंद्र पर जाने से पहले अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इस टेस्ट के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही आपके गाड़ी की लाइफ भी बढ़ जाती है।
पीयूसीसी बनवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
1. सबसे पहले आप अपनी गाड़ी को सर्विस सेंटर पर लेकर जाएं और वहां एयर फिल्टर को चेक करवाएं। अगर आपकी गाड़ी का एयर फिल्टर गंदा है तो उसे तुरंत साफ करवाएं या फिर नया लगवाएं। गंदे एयर फिल्टर के साथ प्रदूषण जांच फेल होने की संभावना बढ़ जाती है।
2. पेट्रोल वाली गाड़ियों के लिए स्पार्क प्लग काफी अहम होता है। अगर यह खराब हो तो सही समय पर चिंगारी नहीं बन पाती है और पेट्रोल बिना जले ही साइलेंसर के रास्ते बाहर आने लगता है। जिसकी वजह से गाड़ी से निकलने वाला धुआं और ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं डीजल और सीएनजी वाले वाहनों को फ्यूल इंजेक्टर्स की जांच करवानी चाहिए।
3. अपनी गाड़ी का इंजन ऑयल भी एक बार जरूर चेक करवा लें। अगर यह ज्यादा जल जाता है या फिर गाढ़ा हो जाता है तो यह गाड़ी के अंदर ही जलने लगता है, जिसकी वजह से हानिकारक गैसों का इमिशन बढ़ जाता है, ऐसे में आपकी गाड़ी का प्रदूषण टेस्ट फेल हो सकता है।
4. आज-कल बनने वाली गाड़ियों में कैटालिटिक कनवर्टर होता है, जो गाड़ी के अंदर ही जहरीली गैसों को कम जहरीली गैसों में बदल देता है। ऐसे में आप टेस्ट करवाने से पहले इसकी जांच करवा लें अगर यह सही से काम न कर रहा हो तो भी आपकी गाड़ी के टेस्ट पर असर पड़ सकता है।
5. अपनी गाड़ी में ईधन हमेशा हाई क्वालिटी का ही भरवाएं, इससे भी प्रदूषण कम होता है। मिलावटी पेट्रोल भरवाने से आपकी गाड़ी ज्यादा प्रदूषण कर सकती है। इसलिए हमेशा सही जगह से ही फ्यूल खरीदें।
6. प्रदूषण जांच केंद्र पर कभी भी सुबह-सुबह न जाएं। टेस्ट करवाने से पहले गाड़ी का वार्मअप जरूर कर लें। यह सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि कैटालिटिक कनवर्टर अगर अपने सही तापमान पर न हो तो यह उत्सर्जन की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपकी गाड़ी का प्रदूषण टेस्ट फेल हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।