एसआईआर के खिलाफ 7 अक्टूबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में INDIA गठबंधन 7 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ चुनाव आयोग कार्यालय ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
INDIA गठबंधन 7 अक्टूबर को दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का विरोध करेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करेगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के खिलाफ आइएनडीआइए गठबंधन के दिल्ली के घटक दल सात अक्टूबर को दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर संयुक्त विरोध प्रदर्शन करेंगे।
रविवार को हुई गठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ), माकपा, राजद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
तत्काल रद्द करने की मांग
प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने बताया कि गठबंधन ने एसआइआर की मौजूदा प्रक्रिया को दोषपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। दलों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने व मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी भी ऐसी प्रक्रिया का विरोध किया जाएगा, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की आशंका हो।
