विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

INDIA गठबंधन की महारैली की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, मोटर से निकाला जा रहा बारिश का पानी

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:58 PM (IST)

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली आइएनडीआइ गठबंधन की रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। बारिश के कारण ...और पढ़ें

दिल्ली का रामलीला मैदान। फोटो-दैनिक जागरण

दिल्ली का रामलीला मैदान। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. रामलीला मैदान में आइएनडीआइ गठबंधन की रैली की तैयारियां तेज।

  2. बारिश के पानी को निकालने के लिए मोटर का उपयोग।

  3. देशभर से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं, लाखों की भीड़ अपेक्षित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली आइएनडीआइ गठबंधन की रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस और गठबंधन के अन्य दलों के कार्यकर्ता देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने रैली में करीब दस लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। इसके लिए बस, कार, ट्रेन और मेट्रो के जरिए लोगों को दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है। झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मोटरों की मदद से निकाले जा रहे पानी

मैदान में रैली से पहले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बारिश के कारण मैदान में जमा पानी को मोटरों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। मैदान के अलग-अलग हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है। मंच और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।

पंडाल में कुर्सियां सजाई गई हैं। वहीं, रैली के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी न हो, इसके लिए लाइट और माइक की जांच की जा रही है। मैदान में कार्यकर्ताओं और लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

कई राज्यों से पहुंच रहे लोग

झारखंड के जमशेदपुर से आए राज किशोर प्रसाद ने बताया कि उनके क्षेत्र से करीब 200 कार और 150 से अधिक बसों के जरिए लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर से आए सहदेव ने बताया कि उनके यहां से करीब 150 बसों में कार्यकर्ता दिल्ली आ रहे हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की बात कही जा रही है।

परिवहन की खास व्यवस्था

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रैली में देशभर से कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में परिवहन की व्यवस्था की गई है। गठबंधन की इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन के स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से सहारनपुर के 55 हजार BS-4 वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली, नया नियम लागू

यह भी पढ़ें- कंकाल ने मिलाया हाथ, 'द नन' को देख डरे लोग... 'हॉररकॉन' में झूमे 'भूत'; दिल्ली में दिखा हैलोवीन का रोमांच 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।