विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 नवंबर से सहारनपुर के 55 हजार BS-4 वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली, नया नियम लागू

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:59 PM (IST)

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 1 नवंबर से दिल्ली में BS-4 वाहनों पर प्रतिबंध।

  2. सहारनपुर के 55 हजार से अधिक वाहन प्रभावित होंगे।

  3. प्रदूषण नियंत्रण के लिए CAQM ने दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक नवंबर से बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध की सहारनपुर जनपद में पंजीकृत 55 हजार से अधिक वाहन आ गए हैं। इन वाहनों के दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाने से वाहन स्वामियों और चालकों की मुश्किलें बढ़ना तय है। खासकर उन लोगों को अधिक परेशानी होगी, जिनका रोजाना दिल्ली आना-जाना रहता है। इसके अलावा दिल्ली मंडी से भी वाहनों में सब्जियां व अन्य सामान भरकर आता है।

कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के निर्देश पर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत दिल्ली में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 श्रेणी के डीजल इंजन से संचालित अंतरराज्यीय वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। बीएस-4 श्रेणी के डीजल वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

सहारनपुर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन दिल्ली के लिए रवाना होते हैं। इनमें निजी वाहनों के अलावा माल ढुलाई और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े वाहन भी शामिल हैं। प्रतिबंध लागू होने से इन वाहनों के संचालकों को अपने कामकाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी। इससे ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।

सबसे अधिक दिक्कत उन वाहन स्वामियों के सामने होगी, जिन्होंने हाल के वर्षों में बीएस-4 श्रेणी के वाहन खरीदे हैं और अब उनका दिल्ली में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दिल्ली के बाहर इन वाहनों के संचालन पर इस प्रतिबंध का कोई असर नहीं होगा। प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम से हजारों वाहन स्वामियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे को रात भर नोंचते रहे खूंखार कुत्ते, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम; सहारनपुर में खेत में मिला शव

बीएस-4 श्रेणी के वाहनों पर एक नजर

  • बस- 295
  • सामान ढोने वाले वाहन- 2170
  • मैक्स या मोटर कैब- 149
  • कार- 13239
  • बाइक- 40160

एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में बीएस-4 और इससे पुराने डीजल संचालित वाहनों पर रोक लगाई है। ऐसे वाहन जनपद में 55 हजार से अधिक है। बीएस-4 वाहन अब दिल्ली नहीं जा सकेगें।- मानवेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।