11 साल के बच्चे को रात भर नोंचते रहे खूंखार कुत्ते, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम; सहारनपुर में खेत में मिला शव
Saharanpur News: सहारनपुर के बेलडा जुनारदार गांव में खूंखार कुत्तों ने 11 वर्षीय बालक प्रियांशु को रात भर नोचकर मार ...और पढ़ें

प्रियांशु का फाइल फोटो, मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस
HighLights
शुक्रवार शाम घर से खेलने के लिए गया था बालक।
क्षेत्र में पहले भी हो चुके हैं कुत्तों के हमले।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जनपद में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और आए दिन लोगों को को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे बच्चों को अकेले स्कूल भेजना या फिर अन्य किसी काम के लिए भेजना मुश्किल हो गया शनिवार सुबह ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के गांव बेलडा जुनारदार में देखने को मिला।
शुक्रवार शाम घर से खेलने के लिए गए 11 वर्षीय बालक को गांव के खूंखार कुत्ते खींचकर गांव के निकट जंगल में ले गए और पूरी रात नोच -नोचते रहे और वह अपने अंतिम समय तक तड़पता रहा। स्वजन के द्वारा पूरी रात खोजबीन के बाद उसका शव गांव के निकट एक खेत में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रियांशु आयु करीब 11 वर्ष पुत्र रविंदर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से खेलने के लिए गया था देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों के द्वारा उसकी खोज भी नहीं की गई और सोशल मीडिया पर भी बालक के गायब होने की सूचना प्रसारित की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
शनिवार सुबह प्रियांशु का शव गांव के निकट एक खेत में पड़ा मिला। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और वह गांव के एक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता था।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले भी कुत्तों ने आरव तथा सोनू को निशाना बनाते हुए उन्हें घायल कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।