विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंकाल ने मिलाया हाथ, 'द नन' को देख डरे लोग... 'हॉररकॉन' में झूमे 'भूत'; दिल्ली में दिखा हैलोवीन का रोमांच 

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:57 PM (IST)

ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में हॉररकान इंडिया का आयोजन हुआ, जहां बच्चों और बड़ों ने हैलोवीन के रंग में रंगकर ...और पढ़ें

द नन बने आकाश, घोस्ट राइडर बने जय और अतुल। फोटो: विपिन कुमार

द नन बने आकाश, घोस्ट राइडर बने जय और अतुल। फोटो: विपिन कुमार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दरवाजे पर पहुंचते ही कंकाल हाथ मिलाते हुए हैप्पी हैलोवीन बोलकर स्वागत करते दिखे, तो ग्राउंड से आती डरावनी व रहस्यमयी आवाजों ने रोमांच और बढ़ा दिया।

कहीं वैम्पायर और घोस्ट लोगों को अपनी ओर बुलाते, तो कोई राक्षस अचानक सामने आकर डराने की कोशिश करता। अजीबोगरीब वेशभूषा, डरावने भूतिया चेहरे और कैमरों में इन पलों को कैद करते युवा।

ओखला स्थित एनएसआईसी ग्राउंड में शनिवार को भूत-प्रेतों की कुछ ऐसी ही महफिल सजी थी। मौका था हॉररकॉन इंडिया का, जिसमें बच्चों और बड़े सभी हैलोवीन के रंग में रंगे दिखे।

haloween

लूसीफर मार्निंगस्टार बनकर पहुंचे दिल्ली के जाकुरा। फोटो: विपिन शर्मा

डरावने किरदारों ने खींचा ध्यान

यहां डर सिर्फ माहौल में नहीं, लोगों के किरदारों में भी नजर आया। प्रसिद्ध हॉरर फिल्म '1920' की लीजा बनकर पहुंचीं विक्टोरिया को देखकर लोग ठिठक रहे थे।

तो वहीं दिल्ली के हर्षित ने 17वीं शताब्दी में यूरोप में फैली ब्यूबोनिक प्लेग महामारी के दौरान इलाज करने वाले प्लेग डॉक्टर बनकर खास पहनावे संग लोगों की उत्सुकता बढ़ाई।

haloween 3

चिका बने जाय व घोस्ट फेस लेकर पहुंचे नोएडा के शाश्वत के साथ सेल्फी लेतीं युवतियां। फोटो: विपिन शर्मा

अलग-अलग किरदारों में दिखे युवा

लूसिफर माॅर्निंगस्टार बने जाकुरा, स्केलेटन के रूप में गुरुग्राम से पहुंचे शिवाय और जापानी सुपरहीरो रयुकेन्डो बने दिल्ली के ऋषभ भी अपने किरदार में पूरी तरह ढले थे और 'द नन' बने आकाश, घोस्ट राइडर बने जय और अतुल भी डरावने अंदाज से दिल जीत रहे थे।

हॉरर गेम सीरीज के किरदार स्प्रिंगट्रैप बने श्लोक और चिका बने जाय ने गेमिंग की दुनिया के डर को हकीकत में उतार दिया। उनके साथ सेल्फी लेने में लोगों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

haloween 2

स्केलेटन बनकर पहुंचे गुरुग्राम के शिवाय और जापानी सुपरहीरो रयुकेन्डो बनकर पहुंचे द्वारका के ऋषभ। फोटो: विपिन शर्मा

हॉरर परेड और कॉसप्ले प्रतियोगिता

टीएमवी (द मैड वायरस) और खूनी मंडे की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव में हॉरर परेड, कॉसप्ले प्रतियोगिता, गेमिंग एरीना, हॉरर फिल्म फेस्टिवल और बच्चों के लिए खास हैलोविल गतिविधियों में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: डॉ. चिन्मय पंड्या के नेतृत्व में गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव का शुभारंभ, ओम बिरला और सिंधिया ने की शिरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।