विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR के खिलाफ दिल्ली में आज I.N.D.I.A. गठबंधन का प्रदर्शन, CEO कार्यालय के बाहर जुटेंगे दल

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:25 AM (IST)

दिल्ली में आइएनडीआइए गठबंधन के घटक दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के खिलाफ सीईओ कार्यालय के ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. आइएनडीआइए गठबंधन दिल्ली में एसआइआर प्रक्रिया का विरोध करेगा।

  2. सीईओ कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।

  3. कांग्रेस ने मतदाता सूची हेराफेरी का आरोप लगाया, बैलेट पेपर की मांग।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के खिलाफ आइएनडीआइए गठबंधन के दिल्ली के घटक दल बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर संयुक्त विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने बताया कि प्रदर्शन में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ), माकपा, राजद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

भारद्वाज ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और किसी भी ऐसी प्रक्रिया का विरोध किया जाएगा, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की आशंका हो।

ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर चुनाव की मांग

दूसरी ओर एसआइआर प्रक्रिया के तहत फार्म छह में बदलाव कर मतदाता सूची में हेराफेरी और ''वोट चोरी'' का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी चुनाव आयोग की ओर मार्च करते हुए गिरफ्तारियां दीं। आंबेडकर भवन, 24 अकबर रोड और राजीव भवन समेत विभिन्न स्थानों पर मार्च निकाला गया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मताधिकार की रक्षा के लिए आखिर तक लड़ेंगे। उन्होंने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने और एसआइआर प्रक्रिया बंद करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें- SIR को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, पूछे 5 तीखे सवाल

यह भी पढ़ें- SIR in Haryana: 3.43 लाख मतदाताओं ने नहीं दिया नोटिस का जवाब; अब घर-घर किया जाएगा सर्वे