विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइआइटी दिल्ली ने एनआइटी त्रिची के साथ किया समझौता

By JagranEdited By:
Published: Wed, 08 Jul 2020 01:09 AM (IST)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) त्रिची तमिलनाडु के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

आइआइटी दिल्ली ने एनआइटी त्रिची के साथ किया समझौता
आइआइटी दिल्ली ने एनआइटी त्रिची के साथ किया समझौता

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) त्रिची, तमिलनाडु के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आइआइटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव और एनआइटी त्रिची की निदेशक डॉ. मिनी शाजी थॉमसने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के तहत छात्र विनमय कार्यक्रम (स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम) का संचालन साथ किया जाएगा। इसके अलावा एनआइटी त्रिची के छात्र सीधे आइआइटी दिल्ली के पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। दोनों संस्थान एक-दूसरे के साथ मिलकर शोध कार्य भी करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।