विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIMC गर्ल्स हॉस्टल के वाशरूम की छत का प्लास्टर गिरा, वायरल हुआ वीडियो; छात्राओं ने की मरम्मत की मांग

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:43 AM (IST)

IIMC के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम की छत का प्लास्टर गिर गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ...और पढ़ें

IIMC गर्ल्स हाॅस्टल के वाशरूम की छत का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। वीडियो ग्रैब

IIMC गर्ल्स हाॅस्टल के वाशरूम की छत का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. आईआईएमसी गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम की छत का प्लास्टर गिरा।

  2. दीपावली छुट्टियों के कारण कोई छात्रा मौजूद नहीं थी, हादसा टला।

  3. छात्राओं ने संस्थान की इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के गर्ल्स हाॅस्टल के वाशरूम की छत का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे फर्स्ट फ्लोर के वाशरूम में हुई।

वीडियो साझा करने वाली छात्रा का कहना है कि दीपावली की छुट्टियों के चलते छात्राएं घर गई हुई थीं और उस समय वाशरूम में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। छात्राओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए संस्थान की इमारतों की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं।

छात्राओं के अनुसार, इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है और वाशरूम में मरम्मत का काम कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा प्लास्टर गिरना मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

छात्राओं में इस बात से भी नाराजगी है कि घटना होने के बाद भी संस्थान से किसी ने आकर स्थिति को नहीं देखा। घटना के बाद छात्राओं ने भविष्य में किसी अनहोनी से बचने के लिए भवन की सुरक्षा जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के डाबड़ी में पुराने विवाद में दो परिवार भिड़े, 40-50 लोगों की भीड़ के बीच जमकर मारपीट

यह भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 और PG की 40 सीटें होंगी; 1322 बेड की होगी क्षमता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।