विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के डाबड़ी में पुराने विवाद में दो परिवार भिड़े, 40-50 लोगों की भीड़ के बीच जमकर मारपीट

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:35 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी में पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल ...और पढ़ें

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सभी घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। एआई इमेज

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सभी घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। एआई इमेज

HighLights

  1. पुराने विवाद को लेकर डाबड़ी में दो परिवार भिड़े।

  2. हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए, पुलिस ने संभाला।

  3. पुलिस ने सांप्रदायिक पहलू से इनकार किया, स्थिति सामान्य।

मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। डाबड़ी थाना क्षेत्र की जेजे काॅलोनी, बिंदापुर में सोमवार शाम पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

दोनों पक्षों के लोगों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके पर 40 से 50 लोगों की भीड़ मिली। एक घायल नवाब (25) मौके पर मिला, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे जेजे काॅलोनी निवासी ललित के भाई मदन और नवाब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ देर बाद नवाब के पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। सभी घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नवाब को निगरानी में रखने के बाद बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला दो परिवारों के बीच आपसी विवाद का है। इसमें कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। इलाके में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 और PG की 40 सीटें होंगी; 1322 बेड की होगी क्षमता

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर हल्के कोहरे का साया, विजिबिलिटी 800 मीटर; उड़ान परिचालन पर गंभीर असर नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।