विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 और PG की 40 सीटें होंगी; 1322 बेड की होगी क्षमता

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:23 AM (IST)

दिल्ली सरकार पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह राजकीय अस्पताल परिसर में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी। इसमें 150 एमबीबीएस और 40 पीजी सीटें होंगी।

दिल्ली सरकार रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह राजकीय अस्पताल (जीजीएसजीएच) परिसर में मेडिकल काॅलेज स्थापित करेगी। फाइल फोटो

दिल्ली सरकार रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह राजकीय अस्पताल (जीजीएसजीएच) परिसर में मेडिकल काॅलेज स्थापित करेगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में नया मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा।

  2. 150 एमबीबीएस और 40 पीजी सीटें उपलब्ध होंगी।

  3. पश्चिमी दिल्ली की 10 लाख आबादी को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। दिल्ली सरकार रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह राजकीय अस्पताल (जीजीएसजीएच) परिसर में मेडिकल काॅलेज स्थापित करेगी।

इसमें एमबीबीएस की 150 और स्नातकोत्तर (पीजी) की 40 सीटें होंगी। मेडिकल काॅलेज को 1322 बेड के एकीकृत स्वास्थ्य परिसर से जोड़ा जाएगा। इससे पश्चिमी दिल्ली की करीब 10 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। सोमवार को यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. पंकज सिंह ने दी।

मेडिकल छात्रों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

डाॅ. पंकज सिंह ने बताया कि करीब 13 एकड़ में फैले मौजूदा अस्पताल परिसर में मेडिकल काॅलेज विकसित किया जाएगा। मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ अस्पताल में मरीजों की जांच, बीमारी की पहचान, उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

अस्पताल से संबद्ध मेडिकल काॅलेज होने के कारण छात्रों को क्लीनिकल प्रशिक्षण के लिए मरीजों के बीच काम करने का अवसर मिलेगा। 40 पीजी सीटों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैयार करने की क्षमता भी बढ़ेगी। इससे दिल्ली में डाक्टरों और विशेषज्ञों की उपलब्धता मजबूत करने में मदद मिलेगी।

मातृ एवं शिशु उपचार की सुविधाएं भी बढ़ेंगी

स्वास्थ्य परिसर में 472 बेड का मातृ एवं शिशु अस्पताल और 850 बेड का सामान्य अस्पताल शामिल होगा। 850 बेड का अस्पताल रघुबीर नगर में करीब आठ एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है।

मातृ एवं शिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के उपचार के लिए समर्पित सुविधाएं होंगी। सामान्य अस्पताल में मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार, आपातकालीन सेवाओं और गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए अधिक बेड उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर हल्के कोहरे का साया, विजिबिलिटी 800 मीटर; उड़ान परिचालन पर गंभीर असर नहीं

यह भी पढ़ें- लाल किला ब्लास्ट: घटनास्थल पर फिर सजा अतिक्रमण, सुरक्षा जांच से महरूम दिल्ली की 700 पार्किंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।