खाने के पैकेट में ड्रग्स तो किसी के पेट से निकली कोकेन... IGI एयरपोर्ट पर तस्करी के नए तरीके कस्टम के लिए चुनौती
कस्टम विभाग के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर नशा तस्करी के बदलते तरीके चुनौती बन गए हैं, जहां गांजे के साथ ...और पढ़ें
-1794179468702_m.webp)
आईजीआई एयरपोर्ट पर नशा तस्करी के नए तरीके कस्टम के लिए चुनौती, आरोपी गिरफ्तारन ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
आईजीआई पर नशा तस्करी के तरीके लगातार बदल रहे हैं।
गांजे के साथ सिंथेटिक ड्रग्स और कोकेन भी पकड़ी जा रही।
अक्टूबर में करोड़ों की ड्रग्स, सोना, घड़ियां जब्त हुईं।
मुकेश ठाकुर, नई दिल्ली। आईजीआई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नशा तस्करी के बदलते तरीकों ने कस्टम विभाग की चुनौती बढ़ा दी है। अब तस्कर गांजे की बड़ी खेप के साथ सिंथेटिक ड्रग्स और कोकेन भी दिल्ली पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
अक्टूबर में मनीला से आए एक यात्री के पास से शील्ड खाद्य पदार्थ के पैकेट में करीब पांच किलो संदिग्ध सिंथेटिक ड्रग्स मिली, जबकि गिनी के एक नागरिक के पेट से कोकेन से भरे 70 कैप्सूल निकाले गए। इस दौरान यात्रियों और एयर कार्गो से 264.288 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया।
आरोपी गिरफ्तार..
साथ ही सोने, कीमती पत्थरों और लग्जरी घड़ियों की तस्करी के मामले भी पकड़े गए। नशा तस्करी में 15 तस्कर और 4 सोना और कीमती घडिया तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुए हैं।
कस्टम अधिकारी के अनुसार रासायनिक प्रक्रियाओं से तैयार होने वाली सिंथेटिक ड्रग्स में एमडीएमए को एक्स्टसी या मौली कहा जाता है। इसका इस्तेमाल नाइट क्लब और पार्टियों में नशे के लिए होता है, इसलिए इसे पार्टी ड्रग के रूप में जाना जाता है।
जहां गांजा में तेज गंध होता है, यह गंधहीन होते हैं और काफी कम मात्रा में भी इनका प्रभाव काफी तेज हो सकता है। कस्टम को मनीला से आए एक भारतीय यात्री से करीब पांच किलो संदिग्ध सिंथेटिक ड्रग्स मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई।
आरोपी के पास से बरामद गांजा
28 अक्टूबर को गिनी से अदीस अबाबा होते हुए दिल्ली पहुंचे नागरिक को पकड़ा गया था, जो अपने पेट में कोकेन से भरे 70 कैप्सूल लेकर दिल्ली पहुंचा था। जिनमें 1.068 किलो कोकेन थी, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई।
15 अक्टूबर को बैंकाक से आए कार्गो में पीयू ट्यूब के प्लास्टिक स्पूल में छिपाकर रखी 148.675 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 52 करोड़ रुपये थी। 21-22 अक्टूबर की दरमियानी रात दूसरी खेप से 23.220 किलो गांजा मिला।
यात्रियों के सामान से भी कई खेपें पकड़ी गईं। इनमें 28 अक्टूबर को दो भारतीय यात्रियों के ट्राली बैग से बरामद 26.670 किलो गांजा शामिल है।
सोना और लग्जरी घड़ियां भी जब्त
19 अक्टूबर को दुबई से आए यात्री के सामान के फ्लोर स्प्रिंग में छिपाई गई 3.20 किलो सोने की छड़ें मिलीं। 26 अक्टूबर को शारजाह से आए दो यात्रियों से 332 ग्राम सोने की चेन बरामद हुईं।
इसके अलावा बैंकाक से आए यात्री से 2.02 करोड़ रुपये के कीमती पत्थर और हांगकांग से आए यात्री से 52.55 लाख रुपये की चार लग्जरी घड़ियां जब्त की गईं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा खाका तैयार, पीडब्ल्यूडी को सौंपी सूची
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।