विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा खाका तैयार, पीडब्ल्यूडी को सौंपी सूची

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:03 AM (IST)

गाजियाबाद में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य सड़क ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर पीडब्ल्यूडी का सुरक्षा खाका तैयार ( एआई  जेनरेटेड इमेज )

गाजियाबाद में 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर पीडब्ल्यूडी का सुरक्षा खाका तैयार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. पीडब्ल्यूडी ने 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार योजना बनाई।

  2. सड़क की खामियां दूर कर यातायात व्यवस्था सुरक्षित की जाएगी।

  3. अनावश्यक कट बंद होंगे, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगेंगे।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 23 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार की योजना तैयार की है।

जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत इन स्थानों पर सड़क की खामियों को दूर करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जाएगा। 

सुरक्षा का खाका तैयार

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से चिह्नित स्थानों की सूची पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। विभाग ने इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने का खाका तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, सड़क के कट और व्यस्त मार्गों को शामिल किया गया है। इनमें पटेल नगर कट, निरीक्षण भवन कट, ठाकुरद्वारा कट, नवयुग मार्केट चौराहा, पुराना बस अड्डा, कलेक्ट्रेट कट, हापुड़ चुंगी, गोविंदपुरम कट और आइएमटी कालेज कट शामिल हैं।

इसके अलावा दूधेश्वरनाथ मंदिर कट, समतेराम रोड कट, रेलवे स्टेशन कट, चौधरी मोड़ चौराहा, गांधीनगर कट, तहसील कट, राकेश मार्ग कट और भाटिया मोड़ कट पर भी सुधार कार्य प्रस्तावित हैं। लोनी, इंद्रापुरी चौकी और साहिबाबाद क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों को भी योजना में शामिल किया गया है।

यातायात की स्थिति में होगा सुधार

इन स्थानों पर सड़क की बनावट और यातायात की स्थिति के अनुसार सुधार किए जाएंगे। जिन स्थानों पर अनावश्यक कट होने से वाहनों के आमने-सामने आने या अचानक मुड़ने का खतरा रहता है, उन्हें बंद किया जाएगा। ॉ

वहीं जरूरी कट को व्यवस्थित कर सुरक्षित बनाया जाएगा। सड़क पर वाहन चालकों को आगे की स्थिति की जानकारी देने के लिए पर्याप्त दूरी पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। रात के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे।

सुरक्षा सुरक्षा को किया जाएगा पुख्ता

इसके अलावा जहां जरूरत होगी, वहां सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजाम किए जाएंगे। शहर में कई प्रमुख मार्गों पर कट और चौराहों के आसपास यातायात का दबाव अधिक रहता है।

कई स्थानों पर वाहन चालक जल्दबाजी में गलत दिशा से निकलते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि अनियोजित कट से भी हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसे में इन स्थानों की खामियां दूर होने से दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें, केवल आर्थिक सहायता पर निर्भर न रहे, बोले मंत्री नरेंद्र कश्यप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।