IGI Airport पर अचानक तैनात हुए NSG कमांडो, बंधकों को छुड़ाने का चला ऑपरेशन; सुरक्षा के लिए हुई मॉक ड्रिल
IGI Airport पर आतंकी हमले और बंधक संकट से निपटने के लिए एक संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और एनएसजी सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय का अभ्यास किया।
-1795229657304_m.webp)
आईजीआई अंतरराष्ट्री एयरपोर्ट अतंकी और बंधक स्थित से निपटने के लिए किए गए मॉक ड्रिल की योजना बनाते सुरक्षा कर्मी। सीआईएसएफ
HighLights
संयुक्त आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल आईजीआई एयरपोर्ट पर आयोजित।
आतंकी हमले और बंधक संकट से निपटने का अभ्यास।
सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय और त्वरित कार्रवाई क्षमता का परीक्षण।
मुकेश ठाकुर, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में IGI International Airport को सुरक्षा की दृष्टी से देश के सबसे संवेदनशील एयरपोर्ट में माना जाता है। ऐसे में यहां हमेशा ही आतंकी हमले और बंधक स्थित के उत्पन्न होने की को लेकर अलर्ट रहता है।
ऐसे में इस प्रकार की स्थिति के आने पर त्वरित प्रक्रिया करते हुए इससे निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसी तैयार रहती है, पर अपनी तैयारी को भी वे आए दिन परखते रहते हैं। ऐसी ही स्थिति को परखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
एजेंसियों ने हिस्सा लिया
इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) समेत कई सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी एजेंसियों ने हिस्सा लिया।
वहीं, अभ्यास के दौरान आतंकियों के हमले से निपटने, बंधकों को सुरक्षित निकालने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखा गया।

मॉक ड्रिल में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल), जीएमआर, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (एआरएफएफ), मेदांता मेडिकल टीम और रैक्सा सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कर्मी शामिल हुए।
सुरक्षा, बचाव, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप अभ्यास किया। अभ्यास के तहत एयरपोर्ट परिसर में आतंकी हमले और कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई।
प्रक्रिया को भी परखा गया
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित करने और बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई का अभ्यास किया। इस दौरान आपात सूचना मिलने पर एजेंसियों की सक्रियता, सूचनाओं के आदान-प्रदान और एक-दूसरे के साथ तालमेल की प्रक्रिया को भी परखा गया।
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी भी आतंकी खतरे से निपटने के लिए अलग-अलग एजेंसियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति में प्रतिक्रिया का समय कम करना, सुरक्षा प्रोटोकाल की प्रभावशीलता जांचना और संयुक्त अभियान के दौरान सामने आने वाली संभावित कमियों को पहचानना था।
इससे सुरक्षा एजेंसियों को अपनी तैयारियों का आकलन करने और आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका के बीच IGI एयरपोर्ट के पास ड्रोन और लेजर लाइट पर प्रतिबंध, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश