विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन के चलते DIAL ने जारी की एडवाइजरी

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM (IST)

DIAL ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में संभावित बदलावों के कारण एक एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों के डायल ने जारी की एडवाइजरी। फोटो: आर्काइव

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों के डायल ने जारी की एडवाइजरी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. DIAL ने IGI एयरपोर्ट यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की

  2. सुरक्षा और यातायात बदलावों के कारण अतिरिक्त समय दें

  3. कैब, सिटी बस जैसे वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में संभावित बदलावों को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) का संचालन करने वाली एजेंसी डायल ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पहले से बनाएं योजना

डायल के अनुसार, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात पर संभावित प्रतिबंधों के कारण यात्रियों को रास्ते में देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट आने या वहां से गंतव्य तक जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।

कैब और सिटी बस जैसे विकल्पों का करें इस्तेमाल

यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए डायल ने कैब, सिटी बस और अन्य उपलब्ध वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने का सुझाव दिया है। इससे संभावित ट्रैफिक जाम के बीच समय पर गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी योजना तैयार रखें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए घर से निकलें।

यह भी पढ़ें- 'अगर अनुमति नहीं मिली तो प्रदर्शन अवैध है', CJP के आज होने वाले प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

यह भी पढ़ें- 'जेन-जी से डरी केंद्र सरकार ने देश में लगा दिया है आपातकाल', अभिजीत दीपके ने लगाया आरोप