विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जेन-जी से डरी केंद्र सरकार ने देश में लगा दिया है आपातकाल', अभिजीत दीपके ने लगाया आरोप

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:50 PM (IST)

सीजेपी ने केंद्र सरकार पर जेन-जी से डरने और देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, जबकि नेता सौरव दास ने कार्यकर्ताओं की हिरासत पर चिंता जताई।

केंद्र सरकार ‘जेन जी’ से डरी हुई है- अभिजीत दीपके (फोटो- रॉयटर्स)

केंद्र सरकार ‘जेन जी’ से डरी हुई है- अभिजीत दीपके (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. सीजेपी ने केंद्र पर जेन-जी से डरने का आरोप लगाया।

  2. देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा करने का दावा किया।

  3. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना, कार्यकर्ताओं की हिरासत पर चिंता।

डिजिटल डेस्क, मुबंई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह जेन-जी से भयभीत है। उसने देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जेन-जी से डरी हुई है।

बेंगलुरु से लौटने के बाद शुक्रवार को मुंबई हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीजेपी कार्यकर्ता शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना पर आगे बढ़ेंगे। यदि आप युवाओं से इतना डरते हैं तो पूरे देश को बंद कर दीजिए।

दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की निजी संपत्ति नहीं है। एक तरफ आप कहते हैं कि प्रदर्शनों से लोगों को असुविधा होती है। दूसरी तरफ आपने मेट्रो स्टेशन और रेलवे बंद कर दिए हैं और सड़कें रोक दी हैं। क्या इससे लोगों को असुविधा नहीं होगी।

वहीं सीजेपी नेता सौरव दास ने देश के हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। कुछ को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेन रद, दिल्ली जाने वालों को सड़क-हवाई मार्ग का सहारा

 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।