विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के हौज खास में बुटीक की दुकान में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने 45 मिनट में पाया काबू

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:39 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में मंगलवार सुबह एक बुटीक की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की छह ...और पढ़ें

सुबह 8:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। प्रतीकात्मक तस्वीर

सुबह 8:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हौज खास में बुटीक की दुकान में लगी आग।

  2. दमकल की छह गाड़ियों ने 45 मिनट में बुझाई।

  3. घटना में कोई हताहत नहीं, आग का कारण अज्ञात।

धनंजय मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली। हौज खास में मंगलवार सुबह एक बुटीक की दुकान में आग लग गई। आग इमारत की पहली मंजिल पर स्थित दुकान में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे हौज खास स्थित डीसीपी कार्यालय (दक्षिण) के सामने शाहपुर जाट में इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर छह वाहनों को भेजा गया।

जांच में पता चला कि आग पहली मंजिल पर स्थित बुटीक की दुकान में लगी थी। दुकान 144 वर्ग गज है। इमारत में बेसमेंट, भूतल और तीन अन्य मंजिलें हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में दो मकानों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां ने लपटों को किया काबू

यह भी पढ़ें- दिल्ली के खजुरी खास में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।