विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के खजुरी खास में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:48 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी ...और पढ़ें

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को बरामद कर लिया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

 पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को बरामद कर लिया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

HighLights

  1. खजूरी खास में देर रात ट्रक-स्कूटी की टक्कर।

  2. हादसे में संतोष और पवन नामक दो युवकों की मौत।

  3. पुलिस ने ट्रक बरामद किया, चालक की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खजूरी खास इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खजूरी निवासी संतोष और पवन के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को बरामद कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

two-deaths

पुलिस ने बताया कि रात 11:55 बजे खजूरी खास थाने में ट्रक और स्कूटी के बीच दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। दोनों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।बइसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। आरोपित ट्रक चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस में तैनात दानिप्स एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने किया निलंबित, प्रदर्शन का किया नेतृत्व

यह भी पढ़ें- बुलेट पर सवार होकर दिल्ली में करते थे लूटपाट, राहगीरों को बेच देते थे मोबाइल; दो बदमाश गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।