हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर निगम का एक्शन जारी, कई घरों को नोटिस
उत्तम नगर के हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर निगम का अभियान जारी है। तरुण हत्याकांड के मुख्य आरोपी ...और पढ़ें

हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर निगम का अभियान जारी।
HighLights
हस्तसाल कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर निगम का अभियान।
तरुण हत्याकांड के आरोपी के घर से हुई शुरुआत।
तीन इमारतों को नोटिस, अवैध रंगाई पर सीलिंग।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर थाना क्षेत्र स्थित हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी के ऐसे घर जहां नियमों को ताक पर रखकर विस्तार किया गया है, उस पर निगम का हथौड़ा चल रहा है। इसकी शुरुआत आठ मार्च को तरुण हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपित के घर से हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में निगम दस्ते ने आरोपित की इमारत के अवैध हिस्से को ढहा दिया।
निगम अधिकारी इसे रूटीन की कार्रवाई बताते हुए कहते हैं कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। हमलोगों ने सर्वे का ऐसे संपत्ति मालिकों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया है। नोटिस जारी होने के बाद ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
तीन इमारतों को भेजा गया नोटिस
निगम ने फिलहाल तीन इमारतों को चिन्हित किया है। नोटिस में बताया गया है कि इमारत में कहां और किस हिस्से का अवैध विस्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि तीनों ही इमारत उसी ब्लाक के हैं, जिसमें तरुण का घर है।
सीलिंग की भी हो रही कार्रवाई
निगम ने ऐसी इमारतों को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसमें अवैध रूप से रंगाई का काम होता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ए ब्लॉक में तीन संपतियों को सील किया गया है। तीनों ही जगह रंगाई का अवैध काम होता था।
