दिल्ली के हर्ष विहार में बन रहा अवैध मकान ढहा,1 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रविवार की शाम एक अवैध निर्माणाधीन मकान का लैंटर ढह गया। जिसके बाद ...और पढ़ें
-1792944747829_m.webp)
हर्ष विहार इलाके में ढहा निर्माणाधीन मकान, जागरण।
HighLights
पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में अवैध मकान ढहा।
पहली मंजिल का लैंटर डालते समय हुआ हादसा।
दमकल विभाग मलबे में मजदूरों को ढूंढ रहा है।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से एक मकान बनाया जा रहा है। रविवार को पहली मंजिल का टेंडर डाला गया। कुछ ही देर बाद लेंटर जमीनदोज हो गया। मलबे के नीचे से एक कर्मचारी का शव बरामद हुआ है, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ व दमकल की टीमें राहत बचाव कार्य में जुट गई हैं। खबर लिखे जाने तक किसी को निकाला नहीं गया था। हर्ष विहार थाना पुलिस कुलविंदर तंवर से पूछताछ कर रही है।
200 गज में अवैध रूप से हो रहा था निर्माण
जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे सूचना मिली थी कि मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से मकान बनाया जा रहा था। यहां भू-तल पहले से बना हुआ था। पहली मंजिल बनाई जा रही थी। रविवार को पहली मंजिल का लेंटर डाला गया था। शाम पांच बजे तक लेंटर डालने का काम हुआ था।
मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मचारियों के जाते ही लेंटर गिर गया। आशंका जताई जा रही है मलबे के नीचे कुछ कर्मचारी दबे हो सकते हैं। मलबा हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
