Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव संपन्न, दो पदाधिकारियों के सिर दोबारा सजा ताज और 10 सदस्य चुन गए; पढ़ें डिटेल

    By SANTOSH KUMAR SINGHEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Wed, 25 Jun 2025 01:10 PM (IST)

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हुए, जिसमें शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 12 सदस्यों ने बहिष्कार किया। हरमीत सिंह कालका को निर्विरोध दोबारा अध्यक्ष चुना गया, जबकि जगमीत सिंह काहलों भी दोबारा महासचिव बने। 10 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के लिए अन्य सदस्य भी चुने गए।

    Hero Image

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यकारिणी चुनाव से पहले अरदास करते हुए अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और अन्य सदस्य।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यकारिणी चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। 46 सदस्यीय कमेटी में से शिरोमणि अकाली दल बादल के 12 सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया। 

    इसके साथ ही हरमीत सिंह कालका को दोबारा निर्विरोध दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही जगमीत सिंह काहलों भी दोबारा महासचिव चुने गए।

    10 सदस्यीय एक्जीक्यूटिव बोर्ड में ये सदस्य चुने गए

    • अमरजीत सिंह पिंकी
    • अमरजीत सिंह पप्पू
    • रणजीत कौर
    • सरबजीत सिंह विर्क
    • बलबीर सिंह विवेक विहार
    • जसबीर सिंह जस्सी
    • गुरमीत सिंह भाटिया
    • सुरजीत सिंह जीती
    • रमिनदर सिंह स्वीटा
    • भूपिंदर सिंह भुल्लर
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें