विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिनगर युवती हत्याकांड: पिता और भाई के बाद मां की भी मिली हत्या में संलिप्तता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sat, 04 Apr 2026 11:27 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में युवती हत्याकांड में पुलिस ने मृतका की मां राबिया खातून को साजिश और हत्या ...और पढ़ें

हरिनगर युवती हत्याकांड में पुलिस ने मां को भी गिरफ्तार कर लिया।

हरिनगर युवती हत्याकांड में पुलिस ने मां को भी गिरफ्तार कर लिया।

HighLights

  1. हरि नगर हत्याकांड में मां राबिया खातून गिरफ्तार।

  2. पिता, भाई पहले ही हत्या के आरोप में पकड़े गए।

  3. परिवार ने शव दफनाने की कोशिश की, सबूत मिटाने।

जागरण संवाददता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला के हरि नगर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को हुए युवती हत्याकांड में पुलिस ने मृतका की मां को भी हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका के पिता और भाई को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या की और साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से शव को चुपचाप कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी में थे। उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार महिला, जिसकी पहचान राबिया खातून के रूप में हुई है, जिसने अपने पति मोहम्मद मुनीर (55) और बेटे मेराज अली (19) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

नजरों से बचने के लिए इसे सामान्य मृत्यु का रूप देने का प्रयास

मोहम्मद मुनीर पेशे से सब्जी विक्रेता है, जबकि मेराज एक निजी कंपनी में हेल्पर का काम करता है। पुलिस के अनुसार, इन तीनों हत्या के बाद समाज की नजरों से बचने के लिए इसे सामान्य मृत्यु का रूप देने का प्रयास कर रहे थे। पर अज्ञात कॉलर की सूचना से पुलिस शव को दफनाने से पहले ही पहुंच गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने परिवार के झूठ की पोल खोल दी। पुलिस ने 2 अप्रैल की इस घटना के जांच के दौरान पिता और भाई की इस हत्या में सीधी संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मां राबिया खातून की भूमिका भी इस साजिश में प्रमुख पाई गई, जिसके बाद 4 अप्रैल को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बंद कमरे से दो शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर नहीं पाए गए चोट के निशान