विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शार्टकट के फेर में फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा Google Maps, बारापुला के भीषण जाम की यही बड़ी वजह

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:25 AM (IST)

बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर भीषण जाम लग रहा है, जिसकी मुख्य वजह गूगल ...और पढ़ें

बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। जागरण

बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। जागरण

HighLights

  1. बारापुला फेज-3 पर गूगल मैप के कारण भीषण जाम।

  2. गूगल मैप पर रियल टाइम डेटा अपडेट न होने से समस्या।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने स्टाफ तैनात किया, डायवर्जन भी किया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर तीन दिनों तक राहत के बाद सोमवार को फिर वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

मयूर विहार, डीएनडी लूप व एनएच-24 से एम्स की तरफ जाने वालों को गूगल सर्च में बारापुला फ्लाईओवर का रास्ता ब्लू यानी एकदम खाली दिख रहा है। शार्टकट का सुझाव देते हुए गूगल वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा है।

यही भीषण जाम लगने की बड़ी वजह भी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक वर्तमान में गूगल मैप पर रियल टाइम डाटा अपलोड नहीं है। इसके चलते वाहन चालक यहां पहुंच रहे हैं। इस साढ़े तीन किलोमीटर के हिस्से को जाम से राहत दिलाने के लिए सभी प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात कर यातायात नियंत्रित और जरूरत के मुताबिक डायवर्जन किया जा रहा है।

80858539 (1)

बता दें कि इस हिस्से को जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को चार बिंदुओं पर सुझाव दिए थे।

इसमें सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने की बात थी।

यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 पर फिर भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के दावों की खुली पोल; हजारों लोग परेशान

सदर्न रेंज के पुलिस उपायुक्त यातायात संदीप गुप्ता ने बताया कि सुझावों पर काम शुरू हो गया है। रियल टाइम अपडेट मंगलवार से मिलने लगेगा। वहीं सिग्नल लगाने और मर्जर प्वाइंट को ठीक करने में सप्ताहभर से अधिक समय लग सकता है।

80855304 (1)

तब तक के लिए स्टाफ लगाकर यातायात को नियंत्रित कराने का प्रयास किया जा रहा है। मयूर विहार लाल बत्ती के पास व अन्य जगहों पर जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्जन भी किया जा रहा है।

मयूर विहार लाल बत्ती पर रूट डायवर्जन

साढ़े तीन किलोमीटर लंबे कारिडोर पर सुबह से ही वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। यातायात नियंत्रित करने के लिए मयूर विहार की ओर से आने वाली लेन पर लाल बत्ती के पास बैरिकेड लगाकर वाहन चालकों को अक्षरधाम की तरफ भेजा जा रहा है।

80855303 (1)

वाहन चालक जब अक्षरधाम पहुंच रहे हैं तो गूगल मैप फिर से उन्हें बारापुला एलिवेटेड रोड जाने का सुझाव दे रहा है। आगे बढ़ने पर फिर जाम मिल रहा है और लोगों का समय बर्बाद हो रहा है।

सराय काले खां के पास मिल रहा पांच रास्तों का ट्रैफिक

एम्स जाने के लिए सराय काले खां की ओर से आने वाले वाहन चालक लूप के जरिए इससे जुड़ रहे हैं। वहीं डीएनडी लूप, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर और महारानी बाग की ओर से एम्स जाने वाले भी लूप के जरिए बारापुला फ्लाईओवर पर आ रहे हैं।

यानी मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर सराय काले खां के पास पांच अन्य मार्गों का भी ट्रैफिक एकसाथ आ रहा है, जिसे नियंत्रित करना भी चुनौती साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें- 9 साल पहले ही सामने आ गई थीं बारापुला फेज-3 की खामियां, AIIMS-मयूर विहार सफर सुधारने को एक्सपर्ट्स ने सुझाए उपाय