विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारापुला फेज-3 पर फिर भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस के दावों की खुली पोल; हजारों लोग परेशान

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:07 AM (IST)

Barapullah Phase-3 Update: दिल्ली के बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर तीन दिन की राहत ...और पढ़ें

HighLights

  1. बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स लेन पर भीषण जाम।

  2. तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से फिर बढ़ी परेशानी।

  3. सराय काले खां पर सड़क संकरी होने से जाम की मुख्य वजह।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। Barapullah Phase-3 News: दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 के (Barapullah Phase-3) मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर तीन दिनों तक राहत के बाद सोमवार से फिर वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, मयूर विहार लाल बत्ती के पास से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। वाहनों को अक्षरधाम भेजा जा रहा है। वहां से गूगल वाहन चालकों को बारापुला के लिए गाइड कर रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 12.08.11

बारापुला फेज-3 पर सराय काले खां व एम्स जाने वाले मार्ग पर जाम लगा तो मयूर विहार की ओर उलटे आने लगे वाहन चालक, ट्रैफिक हुआ आमने-सामने। जागरण

इस साढ़े तीन किलोमीटर के हिस्से को जाम से राहत दिलाने के लिए सभी प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात किए गए हैं। मयूर विहार से एम्स वाली लेन पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 11.30.21

सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा

बता दें कि गांधी जयंती, पहला शनिवार और फिर रविवार को सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों प्रतिष्ठानों के बंद रहने के चलते पूरी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा। तीन दिन के अवकाश के बाद अब फिर से दिल्ली का सड़कों पर दबाव बढ़ गया।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 12.08.12

सराय काले खां से एम्स तक रोड दो ही लेन

आश्रम से लेकर सराय काले खां, मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन भीषण जाम की चपेट में है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मयूर विहार की ओर आने वाली तीन लेन वाली रोड सराय काले खां तक आती है। इसके आगे यानी सराय काले खां से एम्स तक रोड दो ही लेन है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 11.30.22

भीषण जाम की स्थिति बनी

वहीं, लूप के सहारे सराय काले खां और स्लिप रोड के जरिए डीएनडी लूप, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, आश्रम एक्टेंशन व महारानी बाग रोड की ट्रैफिक भी एम्स की ओर जाने के लिए इस पर आकर मिलती है। इसके चलते भीषण जाम की स्थिति बन रही है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वाहन चालकों को गूगल पर रियल टाइम अपडेट अगले दो दिनों में मिलने लगेगा। वहीं सिग्नल लगाने और मर्जर प्वाइंट को ठीक करने में सप्ताहभर से अधिक समय लग सकता है। तब तक के लिए स्टाफ लगाकर यातायात को नियंत्रित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 पर लॉन्ग वीकेंड से बड़ी राहत, सोमवार के लिए ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी