विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवा अग्निकांड में उजड़ गया गाजियाबाद का परिवार, पहले पत्नी को बचाया... फिर 3 सालियों को बचाने गया युवक; चारों की मौत

By SHUZAUDDINEdited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 07 Dec 2025 11:08 PM (IST)

गोवा के एक नाइट क्लब में हुए हादसे में दिल्ली-गाजियाबाद के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली : सादतपुर एक्सटेंशन में विनोद का घर व शोकाकुल परिवार के सदस्य। फोटो- जागरण

पूर्वी दिल्ली : सादतपुर एक्सटेंशन में विनोद का घर व शोकाकुल परिवार के सदस्य। फोटो- जागरण

HighLights

  1. छुट्टियां मनाने गोवा गया था परिवार

  2. सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

  3. अग्निकांड में 25 लोगों की गई जान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाेवा के मशहूर नाइट क्लब में शनिवार रात "बालीवुड बैंगर नाइट' के दौरान भीषण आग लगने से दिल्ली-गाजियाबाद में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पत्नी की जान बाल-बाल बच गई।

मृतकों की पहचान विनोद जोशी, उनकी भाभी कमला जोशी, उनकी दो साली सरोज और अनीता के रूप में हुई है। हादसे सविनोद की पत्नी भावना जोशी गहरे सदमें में है।

Goa Fire (5)

हादसे की सूचना मिलते ही रविवार सुबह परिवार गाेवा के लिए निकल गया। रात को परिवार ने गोवा के अस्पताल में शवों की पहचान की। उम्मीद है कि सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Goa Fire (1)

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई। (फोटो- एएनआई)

नवीन जोशी अपने परिवार के साथ सादतपु एक्सटेंशन की गली नंबर-15 में रहते हैं। उनके छोटे भाई विनोद अपनी पत्नी भावना के साथ गाजियाबाद के वैशाली में रहते थे। जबकि विनोद की दो सालियां अनीता व सरोज रोहिणी में रहती थी। विनोद का फाइनेंस का काम था।

छुट्टियां मनाने गए थे गोवा

इनके परिवार के सदस्य दीपक ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी, भाभी व दो सालियों को लेकर शुक्रवार को गाेवा छुट्टियां मनाने के लिए गया था। नौ दिसंबर तक का पैकेज लेकर यह गए थे। शनिवार शाम तक सबकुछ ठीक था, परिवार की उन लोगों से बात भी हुई थी। रविवार सुबह गोवा पुलिस का घर पर फोन आया और हादसे के बारे में बताया।

सूचना मिलते ही परिवार फ्लाइट से गाेवा पहुंचा। भावना बिल्कुल बेसुध है। उसने अपने परिवार को अपनी आंखों के सामने हुए जलते हुए देखा। परिवार को बस इतना बताया कि अचानक से एक तेज धमाका हुआ और आग की लपटे निकलने लगी। सौ से अधिक संख्या में लोग डांस कर रहे थे। भीड़ उसे धकेलते हुए क्लब के बाहर ले गई।

परिवार के बाकी सदस्य अंदर लपटों में फंस गए। शाम के वक्त परिवार ने मृतकों की पहचान की। मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है। गोवा सरकार ने परिवार को शव घर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Goa Fire: परिवार की स्थिति सुधारने के सपने रह गए अधूरे, गोवा अग्निकांड ने लील ली कई जिंदगियां

यह भी पढ़ें- संकरा था नाइट क्लब का प्रवेश, 400 मीटर दूर खड़े करने पड़े फायर ब्रिगेड के टैंकर; गोवा अग्निकांड की पूरी डिटेल