Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री के पिता व दिल्ली विस के पूर्व अध्यक्ष चरती लाल गोयल का निधन

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2016 04:08 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार चरतीलाल गोयल का दिल्ली में निधन हो गया। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे।

    नई दिल्ली (जेएनएन)। 90 के दशक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार चरतीलाल गोयल का दिल्ली में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1993 में दिल्ली में सत्ता में आई भाजपा सरकार में वह चरतीलाल गोयल दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। 1975 में आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। चरतीलाल पुत्र विजय गोयल नरेंद्र मोदी सरकार में खेल मंत्री हैं।

    दिल्ली के वरिष्ठ राजनेता और समाजसेवी रह चुके चरती लाल गोयल बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कारों में रच बस गए थे। वह 1951 में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य बने थे। उनके पुत्र विजय गोयल नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री तो बने ही वह अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में युवा और खेल मामलों के राज्यमंत्री रह चुके थे।

    1943-44 के दौरान दिल्ली आने के बाद चरती लाल गोयल आरएसएस के सक्रिय सदस्य बनने थे। इनका जन्म 1927 में हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में हुआ था।

    हरियाणा के ही सोनीपत जिले से मैट्रिक पास करने के बाद चरती लाल गोयल को आगे कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली आना पड़ा।

    दिल्ली की राजनीति में ऊंचा कद था चरतीलाल का

    चरतीलाल गोयल दिल्ली के दमदार भाजपा नेताओं में से एक थे। 1993 में जब पहली बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी थी और मदनलाल खुराना सीएम बने थे तब चरतीलाल गोयल स्पीकर बनाए गए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner