झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पहले से ही किडनी की बीमारी है और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ICU में भर्ती।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया। जहां न्यूरोलाजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उन्हें पहले से किडनी की बीमारी है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल के एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि वह एक वर्ष से उनकी डायलिसिस चल रही है। किडनी की बीमारी के कारण उन्हें छह दिन पहले गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली थी स्वास्थ्य की जानकारी
बृहस्पतिवार को गंगाराम अस्पताल में कैंसर ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। साथ ही उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।