विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU में WhatsApp चैट वायरल होने से मचा हड़कंप, छात्राओं को रुपये-गिफ्ट का लालच देने के आरोप में Ex NSUI नेता निलंबित

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:52 PM (IST)

NSUI के पूर्व नेता अनस खान को छात्राओं को अहमदाबाद कार्यक्रम में ले जाने के लिए रुपये और तोहफे का ...और पढ़ें

एनएसयूआई पूर्व नेता व रामानुजन काॅलेज के छात्र अनस खान (इनसेट) को रामानुजन कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।

एनएसयूआई पूर्व नेता व रामानुजन काॅलेज के छात्र अनस खान (इनसेट) को रामानुजन कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।

HighLights

  1. पूर्व एनएसयूआई नेता अनस खान कॉलेज से निलंबित।

  2. छात्राओं को रुपये, तोहफे का लालच देने का आरोप।

  3. व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के पूर्व नेता व रामानुजन काॅलेज के छात्र अनस खान को अहमदाबाद में होने वाले संगीत कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ जाने के लिए छात्राओं को रुपये, तोहफे और अन्य फायदे देने का लालच देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा चैट

वाट्सएप चैट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद व छात्र संगठनों की ओर से जांच की मांग के बाद काॅलेज प्रशासन ने यह कदम उठाया है। काॅलेज की प्राक्टोरियल कमेटी ने शिकायत की शुरुआती जांच के बाद छह नवंबर को उसे निलंबित कर दिया गया है।

एनएसयूआई आरोपित छात्र से अलग हुआ

निलंबन आदेश के मुताबिक अनस को 1 फरवरी 2027 तक किसी भी रेगुलर एकेडमिक या एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधि में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। हालांकि, इस दौरान वह विश्वविद्यालय की तय परीक्षाओं में शामिल हो सकता है। विवाद के बीच, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) ने स्वयं को आरोपित छात्र से अलग कर लिया है।

एनएसयूआई ने क्या दिया बयान?

संगठन ने इस व्यवहार की निंदा की। साथ ही स्पष्ट किया कि अनस खान को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) चुनावों के दौरान ही संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया गया था। यह आरोप तब सामने आए, तब उसका एनएसयूआई से कोई लेना-देना नहीं था। एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडे ने कहा कि संगठन ने हमेशा छात्राओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों का सम्मान किया है।

17-18 साल की उम्र की छात्राओं को दिया लालच

उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की और जोर देकर कहा कि जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दिल्ली इकाई के मुताबिक वाट्सएप मैसेज में छात्राओं (खासकर फर्स्ट ईयर की छात्राओं) को कंसर्ट में ले जाने, यात्रा का इंतजाम करने और रुपये देने का लालच दिया गया था। जिन छात्राओं से संपर्क किया गया, उनमें 17-18 साल की उम्र की छात्राएं भी शामिल थीं।

एबीवीपी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

एबीवीपी ने चिंता जताते हुए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। एबीवीपी के मुताबिक वर्ष 2018 में एनएसयूआई के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का भी जिक्र किया, जिसने विवाद और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शुरू की गई जांच के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में बीच सड़क अर्टिगा कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर विशेष नियम बनाने की मांग खारिज, दिल्ली HC ने क्या कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।