विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में पढ़ाई के नाम पर 13 छात्रों ने लिया 3.86 करोड़ का लोन, कुछ गए ही नहीं; EOW ने दर्ज की FIR

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:26 PM (IST)

निजी फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर EOW ने 13 छात्रों के खिलाफ 3.86 करोड़ रुपये की शिक्षा लोन धोखाधड़ी का ...और पढ़ें

शिक्षा लोन के नाम पर 3.86 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन के मामले में ईओडब्ल्यू ने 13 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रतीकात्मक तस्वीर

शिक्षा लोन के नाम पर 3.86 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन के मामले में ईओडब्ल्यू ने 13 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 13 छात्रों पर 3.86 करोड़ रुपये की शिक्षा लोन धोखाधड़ी का आरोप।

  2. EOW ने निजी फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

  3. छात्रों ने विदेश जाने के बजाय लोन राशि का दुरुपयोग किया।

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। शिक्षा लोन के नाम पर 3.86 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन का मामला सामने आया है। निजी फाइनेंस कंपनी आक्सिलो फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 13 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कुछ छात्र संबंधित देशों में पढ़ाई के लिए गए ही नहीं

आरोप है कि पंजाब के रहने वाले इन छात्रों ने विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के नाम पर लोन लिया, लेकिन निर्धारित उद्देश्य के लिए रकम का इस्तेमाल नहीं किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ छात्र संबंधित देशों में पढ़ाई के लिए गए ही नहीं। फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने 27 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

लोन देने वाली कंपनी की क्या है प्रोफाइल

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने इसी वर्ष 17 अगस्त को ईओडब्ल्यू में शिकायत दी थी। इसके बाद 10 सितंबर को एक और विस्तृत शिकायत दी गई।

कंपनी के मुताबिक, वह वर्ष 2016 से काम कर रही है और उसे मई 2017 में भारतीय रिजर्व बैंक (आबीआई) से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में पंजीकरण मिला था। कंपनी उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को लोन उपलब्ध कराती है।

लोन लेने के उद्देश्य का इस्तेमाल ही नहीं किया

शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने नियमित जांच के दौरान लोन लेने वाले छात्रों के दस्तावेजों और रकम के इस्तेमाल का सत्यापन किया। इस दौरान 2023 से 2025 के बीच 13 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें लोन की रकम का निर्धारित उद्देश्य के अनुसार इस्तेमाल नहीं किए जाने की आशंका हुई।

आरोपितों के नाम...

कंपनी ने आरोप लगाया कि पंजाब के रहने वाले अमरनदीप सिंह, शिवचरण सिंह, मनजौत कौर, कोमलप्रीत कौर, किरपाल सिंह, सुमनदीप कौर, रितु कौर, लवजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, जगजीत सिंह, नवदीप सिंह और मंदीप कुमार ने विदेश में पढ़ाई के लिए लोन लेने के बावजूद संबंधित देशों की यात्रा तक नहीं की। इन 13 मामलों में कुल 3,86,88,609 रुपये की रकम वितरित की गई थी।

अब बिचौलिये की हो रही तलाश

प्रारंभिक जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लोन की रकम कहां खर्च की गई और इस पूरे मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में बीच सड़क अर्टिगा कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर विशेष नियम बनाने की मांग खारिज, दिल्ली HC ने क्या कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।