दिल्ली के द्वारका में CNG पंप पर ट्रक का सिलिंडर फटा, 4 लोग घायल; एक की हालत गंभीर
द्वारका के नजफगढ़-मित्राऊं रोड पर एक सीएनजी पंप पर ट्रक का सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले के नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित सीएनजी पम्प पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब गैस भरते समय एक ट्रक का सीएनजी सिलिंडर अचानक फट गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के अनुसार, हादसे के समय पम्प अटेंडेंट ट्रक (एचआर 63सी 4424) में सीएनजी भर रहा था, तभी सिलिंडर में विस्फोट हो गया। घायलों में तीन पम्प अटेंडेंट दीपक (34), विकास कुमार (26) और नीरज (40) की पहचान हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने मौके को घेर लिया है और एफएसएल व क्राइम टीम जांच कर रही है। आईजीएल के तकनीशियन भी मौके पर मौजूद हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के मजलिस पार्क में घर के अंदर आग लगने से फटा सिलेंडर, पुलिस-दमकलकर्मी समेत 13 झुलसे
यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंगोलपुरी में छोटा गैस सिलिंडर फटा, एक महिला सहित चार लोग झुलसे
