विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के मंगोलपुरी में छोटा गैस सिलिंडर फटा, एक महिला सहित चार लोग झुलसे

Published: Mon, 09 Feb 2026 12:26 AM (IST)

मंगोलपुरी में रविवार दोपहर एक छोटे गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। ...और पढ़ें

मंगोलपुरी में सिलिंडर फटने से चार लोग झुलसे।

मंगोलपुरी में सिलिंडर फटने से चार लोग झुलसे।

HighLights

  1. मंगोलपुरी में छोटा गैस सिलिंडर फटने से हादसा।

  2. एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलसे।

  3. सिलिंडर लीकेज को आग का संभावित कारण बताया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में रविवार दोपहर खाना बनाते समय छोटा गैस सिलिंडर फटने से एक महिला समेत चार लोग झुलस गए। इसकी जानकारी पुलिस और दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल लेकर गई।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 55 फीसदी झुलसे सतेन्द्र (20), 55 फीसदी झुलसे सेतूराम (18) व 45 फीसदी झुलसे धीरज (24) को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं, पांच फीसदी झुलसी ज्योति (22) की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता है। आशंका है कि सिलिंडर पाइप या फिर सिलिंडर में लिकेज होने के कारण आग लगने के बाद सिलिंडर फट गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे मंगोलपुरी स्थित एल ब्लॉक में एक मकान की दूसरी मंजिल में सिलिंडर फटने व आग लगने की पीसीआर काल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। घर से काफी ज्यादा धुआं निकलता देखकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की।

इसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता है। सिलिंडर फटने के पीछे क्या कारण रहे हैं, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।