दिल्ली के मजलिस पार्क में घर के अंदर आग लगने से फटा सिलेंडर, पुलिस-दमकलकर्मी समेत 13 झुलसे
मजलिस पार्क, बाहरी दिल्ली में आज सुबह 9 बजे एक घर में आग लगने के बाद अचानक सिलेंडर फट गया। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मजलिस पार्क इलाके में एक घर में आज सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मी आग आप काबू पाने में जुट गए। तभी घर में मौजूद सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। मौके पर मौजूद कुल 13 लोग झुलस गए। जिनमें आठ पीड़ित परिवार समेत तीन पुलिसकर्मी और तीन दमकलकर्मी झुलस गए। जिन्हें पास के ही अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में घायलों को बाबू जगजीवनराम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जांच कर रही है

