विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीयू के 657 लॉ छात्रों को सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली HC में इंटर्नशिप का मौका, 1 जुलाई से होगी शुरुआत

Published: Mon, 29 Jun 2026 10:29 PM (GMT+05:30)

डीयू के 657 विधि छात्रों ने एबीवीपी, डूसू और अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित डॉ. बी.आर. अंबेडकर ला इंटर्नशिप 5.0 में ...और पढ़ें

डॉ. बी.आर. अंबेडकर ला इंटर्नशिप 5.0 का शुभारंभ। (AI Generated Image)

डॉ. बी.आर. अंबेडकर ला इंटर्नशिप 5.0 का शुभारंभ। (AI Generated Image)

HighLights

  1. डॉ. बी.आर. अंबेडकर ला इंटर्नशिप 5.0 का शुभारंभ।

  2. 657 डीयू विधि छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन।

  3. सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में मिलेगी व्यावहारिक ट्रेनिंग।

जागरण संवादादाता, नई दिल्ली। डीयू के विधि (ला) छात्रों को न्यायिक प्रणाली की व्यावहारिक समझ देने के उद्देश्य से एबीवीपी, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में डा. बी.आर. अंबेडकर ला इंटर्नशिप 5.0 का शुभारंभ किया गया।

सोमवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ इंटर्नशिप के पांचवें संस्करण की औपचारिक शुरुआत हुई।

सुप्रीम कोर्ट अन्य अदालतों में करेंगे इंटर्नशिप

इस वर्ष कार्यक्रम के लिए कुल 964 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 657 विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया गया। चयनित छात्र-छात्राएं एक जुलाई से सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट तथा दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप करेंगे।

इस दौरान उन्हें न्यायालयीन कार्यवाही, लीगल ड्राफ्टिंग, वकालत की व्यावहारिक बारीकियों और न्यायिक प्रक्रियाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। एबीवीपी ने कहा कि इंटर्नशिप का उद्देश्य विधि छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाकर उनके कानूनी करियर की मजबूत नींव तैयार करना है।

नेतृत्व को निखारने का मंच

वहीं, अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल इंटर्नशिप नहीं, बल्कि भावी विधि विशेषज्ञों के व्यक्तित्व विकास, पेशेवर दक्षता और नेतृत्व क्षमता को निखारने का प्रभावी मंच है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल देश को कुशल और संवेदनशील विधि विशेषज्ञ तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: डीयू यूजी में 41 हजार से ज्यादा आवेदन, पीजी में 9675 छात्रों का एडमिशन पक्का

यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2026: डीयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल