विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU Admission 2026: डीयू यूजी में 41 हजार से ज्यादा आवेदन, पीजी में 9675 छात्रों का एडमिशन पक्का

Published: Mon, 29 Jun 2026 07:33 PM (GMT+05:30)

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है। यूजी में 41,473 और पीजी में ...और पढ़ें

सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार। फाइल फोटो

सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. डीयू यूजी प्रवेश के लिए 41,473 आवेदन प्राप्त हुए।

  2. पीजी पाठ्यक्रमों में 9,675 छात्रों ने प्रवेश सुनिश्चित किया।

  3. बीटेक, इंटीग्रेटेड लॉ के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए 26 जून की देर रात शुरू हुए सीएसएएस फेज-1 पंजीकरण में 28 जून शाम 5 बजे तक 41,473 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है।

विश्वविद्यालय जल्द ही फेज-2 शुरू करेगा, जिसमें अभ्यर्थी अपनी पसंद के पाठ्यक्रम और कालेज का चयन कर सकेंगे।

पीजी कोर्सेज में भी छात्रों की अच्छी भागीदारी

स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश प्रक्रिया में भी छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली है। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब तक 9,675 अभ्यर्थियों ने दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।

इनमें 4,926 छात्रों ने अपनी आवंटित सीट फ्रीज कर दी है, जबकि 3,745 अभ्यर्थियों ने बेहतर विकल्प की उम्मीद में अपग्रेड का विकल्प चुना है। विश्वविद्यालय जल्द ही मिड एंट्री, तीसरे राउंड और परफार्मेंस आधारित कार्यक्रमों की सीट आवंटन प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी करेगा।

बीटेक पाठ्यक्रमों में पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक 233 अभ्यर्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार की है, जबकि 41 छात्रों ने प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट पक्की कर ली है। पहले राउंड की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

समय से औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह

वहीं, पांच वर्षीय एकीकृत विधि (इंटीग्रेटेड ला) पाठ्यक्रमों में तीसरे राउंड की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 105 अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है। इस राउंड के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2026: डीयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल

यह भी पढ़ें- डीयू के छात्रों ने फलों के कचरे से तैयार किया प्लांट-बेस्ड लेदर, दो बड़ी समस्याओं का एक साथ समाधान