विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU UG Admission 2026: डीयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल

Published: Sun, 28 Jun 2026 03:59 PM (IST)

DU Admission 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए CSAS पोर्टल 27 जून से शुरू हो गया है, जिसके ...और पढ़ें

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू। फाइल फोटो

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू। फाइल फोटो

HighLights

  1. CSAS पोर्टल 27 जून से स्नातक दाखिलों के लिए शुरू।

  2. सभी दाखिले CUET UG 2026 अंकों पर आधारित होंगे।

  3. 71 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय जल्द ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम CSAS पोर्टल शुरू कर सकता है।

पोर्टल 27 जून से शुरू हो गया है। इसी पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस वर्ष सभी दाखिले केवल CUET UG 2026 के अंकों के आधार पर होंगे। विश्वविद्यालय में 70 से अधिक संबद्ध कॉलेजों के 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 71 हजार से ज्यादा सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से प्रस्तावित है।

ऐसे करें CSAS पोर्टल पर आवेदन

- सबसे पहले डीयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
- CUET UG 2026 का आवेदन नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- CSAS पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूरी करें।
- इसके बाद पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करें। 
- सभी विकल्प भरने के बाद फॉर्म जमा कर दें और सीट आवंटन प्रक्रिया का इंतजार करें।

क्या होगी रजिस्ट्रेशन फीस

DU CSC पोर्टल पर छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस इस प्रकार है-

                                                       वर्ग    पंजीकरण शुल्क 
सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस ₹250
एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी ₹100

पहले चरण के बाद दूसरे चरण में उम्मीदवारों को कॉलेज और पाठ्यक्रमों की प्राथमिकता भरनी होगी।

कई चरणों में होगी सीट आवंटन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर कई चरणों में सीट आवंटित करेगा। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थी चाहे तो उसे फ्रीज कर सकते हैं या फिर अपग्रेड विकल्प चुनकर अगले राउंड में अपनी उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज या कोर्स के लिए इंतजार कर सकते हैं।

छात्रों के लिए सलाह

दाखिले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और CSAS पोर्टल के सक्रिय होने तथा प्रवेश कार्यक्रम से जुड़े नए अपडेट के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- 'हम तो जेडीयू में हैं...' नीतीश से मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह ने दिए बड़े संकेत, क्या है इनसाइड स्टोरी और सियासी मायने

यह भी पढ़ें- डीयू के छात्रों ने फलों के कचरे से तैयार किया प्लांट-बेस्ड लेदर, दो बड़ी समस्याओं का एक साथ समाधान