Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीटीसी कर्मचारियों ने निकाली रैली

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 05 Feb 2018 08:49 PM (IST)

    जासं, नई दिल्ली : समान कार्य-समान वेतन, स्थायी नियुक्ति करने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली परिवहन निगम के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

    डीटीसी कर्मचारियों ने निकाली रैली

    जासं, नई दिल्ली : समान कार्य-समान वेतन, स्थायी नियुक्ति करने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अनुबंधित कर्मचारियों ने सोमवार को अ‌र्द्धनग्न होकर रैली निकाली। रैली आइपी एस्टेट स्थित डीटीसी मुख्यालय से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास तक निकाली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रैली में काफी संख्या में चालक और परिचालक शामिल हुए। रैली में शामिल कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह रैली डीटीसी आम कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसे दिल्ली परिवहन मजदूर संघ का समर्थन प्राप्त हुआ।

    दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के उप महामंत्री कैलाश चंद ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री ने अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी कर्मचारी अनुबंध पर काम कर रहे है।