विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रसूलपुर में 12 साल से बंद बस सेवा पर ग्रामीणों का गुस्सा, DTC मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी

Published: Sat, 16 May 2026 10:19 PM (IST)

मुंडका विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पिछले 12 वर्षों से बंद बस सेवा शुरू न होने पर ग्रामीण नाराज ...और पढ़ें

12 वर्षों से डीटीसी बस सेवा बंद। (AI Generated Image)

12 वर्षों से डीटीसी बस सेवा बंद। (AI Generated Image)

HighLights

  1. रसूलपुर में 12 साल से बंद बस सेवा पर ग्रामीण नाराज।

  2. विधायक की सिफारिश के बावजूद डीटीसी ने सेवा शुरू नहीं की।

  3. चौगामा विकास समिति ने डीटीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। मुंडका विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में पिछले करीब 12 वर्षों से बंद बस सेवा शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के विधायक की सिफारिश के बावजूद दिल्ली परिवहन निगम प्रशासन पिछले साढ़े छह महीनों से नई “देवी बस” सेवा शुरू करने में लापरवाही बरत रहा है।

मुख्य महाप्रबंधक यातायात को भेजा पत्र

चौगामा विकास समिति के महासचिव विजेंद्र सिंह डबास ने परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक यातायात को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुंडका विधानसभा के विधायक गजेंद्र दराल ने गांव रसूलपुर से बस सेवा शुरू कराने के लिए आधिकारिक सिफारिश की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव रसूलपुर के लोग पिछले 12 वर्षों से सार्वजनिक परिवहन सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा न होने के कारण विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन की चेतावनी

चौगामा विकास समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बस सेवा शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण विधायक के साथ मिलकर डीटीसी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों ने दिल्ली सरकार और डीटीसी प्रशासन से मांग की है कि गांव रसूलपुर समेत बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें- डीटीसी बसों में ठंडा पानी, मजदूरों को दोपहर में आराम; हीट वेव पर दिल्ली सरकार का सख्त आदेश

यह भी पढ़ें- दिल्ली में डीटीसी का अभियान: लापरवाही से ड्राइविंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई