दिल्ली में डीटीसी का अभियान: लापरवाही से ड्राइविंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने लापरवाही से वाहन चलाने और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए एक विशेष अभियान ...और पढ़ें
-1776705513958_m.webp)
परवाही से वाहन चलाने और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए चलेगा अभियान।
HighLights
लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए अभियान
बस लेन अनुशासन लागू करने पर जोर
कर्मचारियों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने सोमवार को पूरे शहर में लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने, बस लेन अनुशासन लागू करने और बस कर्मचारियों द्वारा नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सुबह और शाम की शिफ्टों के दौरान चलाया जाएगा।
डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, 'इस अभियान के दौरान, बस कर्मचारियों द्वारा धूम्रपान, बस के अंदर स्वच्छता, टिकट संबंधी उल्लंघनों जैसी किसी भी अनियमितता पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।'
लापरवाही से वाहन चलाने पर लगाई जाएगी रोक
निगम के अनुसार, यात्रियों से संबंधित उल्लंघनों जैसे कि अधिक भीड़, ओवरलोडिंग और फर्जी पास का उपयोग करके यात्रा करना, पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक और परिचालन संबंधी मुद्दों, जिनमें लापरवाही से वाहन चलाना, गलत पार्किंग, बस लेन अनुशासन का पालन न करना और अनधिकृत मार्गों पर संचालन शामिल हैं, पर भी रोक लगाई जाएगी।
अन्य प्रमुख प्रवर्तन क्षेत्रों में सुरक्षा उल्लंघन शामिल हैं, जैसे निर्धारित बस स्टॉप पर न रुकना और दरवाज़े खुले रखकर बस चलाना। बसों के अंदर दुर्व्यवहार, जिसमें बस कर्मचारियों द्वारा संगीत बजाना या धूम्रपान करना शामिल है।
टिकट संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा
इस अभियान में बसों की स्वच्छता और समग्र स्थिति पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, साथ ही कर्मचारियों द्वारा वर्दी और टिकट संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। डीटीसी ने आगे कहा, 'टिकट संबंधी उल्लंघन, जिनमें बिना टिकट यात्रा, इलेक्ट्रानिक टिकट मशीनों का अनुचित उपयोग, उनका उपयोग न करना और नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) स्वीकार न करना शामिल है।'
