पीतमपुरा के मधुबन चौक पर डबल डेकर स्काईवॉक से मेट्रो यात्रियों को मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा, रोहिणी कोर्ट भी जुड़ेगा
दिल्ली मेट्रो रेल निगम पीतमपुरा के मधुबन चौक पर डबल डेकर स्काईवाक बना रहा है। सितंबर तक पूरा होने पर ...और पढ़ें
-1776704976598_m.webp)
पीतमपुरा के मधुबन चौक पर डबल डेकर स्काईवॉक का निर्माण। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
दिल्ली मेट्रो मधुबन चौक पर बना रहा डबल डेकर स्काईवाक
पांच करोड़ की लागत से सितंबर तक होगा निर्माण पूरा
रेड व मजेंटा लाइन के बीच इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम पीतमपुरा के मधुबन चौक पर डबल डेकर स्काईवॉक का निर्माण कर रहा है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक स्काईवॉक का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पीतमपुरा मधुबन चौक पर रेड लाइन व मजेंटा लाइन के मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे रोहिणी कोर्ट भी जुड़ेगा।
रेड लाइन पर मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन पहले से था। मजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कारिडोर पर यहां एक और मेट्रो स्टेशन बना है। दोनों स्टेशनों के बीच कुछ दूरी होने के कारण यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा नहीं मिल रही है। डबल डेकर स्काईवाक बनने के बाद इंटरचेंज की सुविधा शुरू हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय करके इसका निर्माण हो रहा
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय करके इसका निर्माण किया जा रहा है। इसमें एक फुट ओवर ब्रिज की लंबाई 182.715 मीटर और दूसरे की 173.203 मीटर होगा।
