विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की खरीदारी से गुलजार हुए बाहरी दिल्ली के बाजार, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:09 AM (IST)

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही उत्तरी बाहरी दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां लोग घरों की सजावट, नए कपड़े और उपहारों की खरीदारी कर रहे हैं।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही उत्तरी बाहरी दिल्ली के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। लोग घरों की सजावट, नए कपड़े, मिठाइयां, उपहार और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं।

मंगलवार को पीतमपुरा, रोहिणी, प्रशांत विहार, अवंतिका, नरेला, बवाना, बादली, कमला नगर मार्केट और शालीमार बाग समेत क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। बाजार में उमड़ रही भीड़ से कारोबारियों में भी उत्साह है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली तक आने वाले एक सप्ताह में कारोबार में और तेजी आएगी।

बाजारों में खरीदारी की बढ़ी रफ्तार

कारोबारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों तक बाजार में ग्राहकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी, लेकिन अब खरीदारी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। महीने की शुरुआत और वेतन मिलने के बाद बाजार में इसका असर दिखाई देने लगा है।

शाम के समय बाजार में सबसे अधिक भीड़ उमड़ रही है। रोहिणी के विभिन्न सेक्टरों, पीतमपुरा और शालीमार बाग के बाजार में लोग घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, झालर, बंदनवार, कृत्रिम फूल, सजावटी सामान और उपहार खरीद रहे हैं।

कपड़ों और उपहारों की दुकानों पर बढ़ी भीड़

व्यापारी विपिन जैन ने बताया कि दीपावली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। बाजार में महिलाएं साड़ी, सूट, कुर्ती और अन्य परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। वहीं युवाओं में फैशनेबल कपड़ों और बच्चों के लिए नए परिधानों की मांग बनी हुई है। उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।

सजावटी लाइटों और इलेक्ट्रानिक सामान की मांग

अवंतिका मार्केट के प्रधान विजयपाल ने बताया कि दीपावली पर घरों और दुकानों को रोशनी से सजाने के लिए इलेक्ट्रिक लाइटों की मांग बढ़ गई है।

बाजार में एलईडी झालर, पर्दे वाली लाइटें, रंग-बिरंगी लड़ियां और अन्य सजावटी इलेक्ट्रिक उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आने के साथ ही इन उत्पादों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जरूरत

कमला नगर मार्केट के प्रधान नितिन गुप्ता ने बताया कि बाजार में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था अहम हो गई है।

बाजार में जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ प्रमुख चौराहों पर निगरानी रखने और बाजार में पैदल आवाजाही सुचारू बनाए रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: दीवाली से पहले रेवाड़ी में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की रेड, तीन लोग धरे गए

यह भी पढ़ें- दीवाली पर बदली दिल्ली के सबसे बड़े इलेक्ट्रिकल बाजार की तस्वीर, 70% से ज्यादा सामान Made in India; चीन को झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।