दिल्ली में बढ़ा डेंगू का कहर, अब तक सामने आए 119 मामले
दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 119 मामले सामने आए हैं। डेंगू के 29 मामले नए हैं जबकि चिकनगुनिया का भी एक मामला सामने आया है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। बारिश शुरू होते ही जहां जलभराव ने लोगोंं की परेशानी बढ़ा दी है वहींं, डेंंगू ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। इस हफ्ते जारी हुई रिपोर्ट मेंं दिल्ली मेंं डेंगू के मामलों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 119 मामले सामने आए हैं। डेंगू के 29 मामले नए हैं जबकि चिकनगुनिया का भी एक मामला सामने आया है।
साल 2015 मेंं अब तक डेंंगू के कुल 30 से अधिक मामले सामने आए थे जबकि इस वर्ष अब तक कुल 119 मामले सामने आ चुके हैं। नगर निगमों ने डेंंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरुकता कार्यक्रम को और तेजी लाने की बात कही है।
दिल्ली में डेंगू की दस्तक, सरकार सतर्क, अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी के हजारिका के मुताबक लोगोंं को अब सावधानी बरतनी चाहिए क्योंंकि बरसात के कारण लोगोंं ने कूलर का इस्तेमाल तो बंद कर दिया लेकिन कूलर के पानी को बदलने पर किसी का ध्यान नहींं गया है। इसलिए लोगो को जागरूक होना बेहद जरुरी है।
दिल्ली में डेंगू ने दी दस्तक, टूट गया 5 साल का रिकॉर्ड
दक्षिणी निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने डेंंगू और मलेरिया रोधी कार्यक्रम को और तेज करने का फैसला किया है। दक्षिण दिल्ली मेंं अब तक 26, 962 घरोंं मेंं मच्छरोंं का प्रजनन पाया गया। 23,903 मामलोंं मेंं कानूनी नोटिस जारी किया गया मलेरिया की जांच के लिए अब तक 18 ,307 नमूने लिए गये हैं। निगम ने लोगोंं से सतर्क रहने को कहा है।