विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश की फुहारों से कांप उठा दिल्ली-NCR, कई इलाकों में AQI भी बहुत खराब; कोहरे से उड़ानों और ट्रेनों पर असर

Published: Fri, 09 Jan 2026 07:50 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, घने कोहरे ...और पढ़ें

दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जागरण

दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई और ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बारिश होने की वजह से सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, आज तड़के कोहरे ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। अर्ली मॉर्निंग कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटीकम रही, जिस वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर ही चलना पड़ा। उधर, उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।

वहीं, अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की बात करें तो लोगों को उससे भी राहत नहीं मिल रही है। आज शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 385 रिकॉर्ड किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। आज दिल्ली के कई इलाकों की यही  हालत बनी हुई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और गले में खराब जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई इलाकों में एक्यूआई बहुत खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) केअनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद विहार दिल्ली में एक्यूआई 385 दर्ज किया गया, जबकि बवाना में 276 रिकॉर्ड किया गया। चांदनी चौक में 335, द्वारका में 346, आईजीआई एअरपोर्ट 252, आईटीओ दिल्ली 307, जहांगीरपुरी 340, मुंडका 326, विवेक विहार 368, वजीरपुर 336 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', रेड जोन में ज्यादातर इलाकों का AQI; देशभर में कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा

वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक्यूआई 286 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 370 रिकॉर्ड किया गया है। उधर, गुरुग्राम में 385 और 238 दर्ज किया गया है।

यलो अलर्ट जारी

इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, जिससे सुबह और ठंडी हो गईं। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में हल्का से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 0.8 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियसकम है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी, कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब'; IMD का येलो अलर्ट!

सबसे कम न्यूनतम तापमान पालम में दर्ज किया गया। पालम और मयूर विहार सहित कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

आज का AQI स्तर (दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्र)

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 385 बहुत खराब
बवाना 276 खराब
चांदनी चौक 335 बहुत खराब
द्वारका 346 बहुत खराब
आईजीआई एअरपोर्ट 352 बहुत खराब
आईटीओ दिल्ली 307 बहुत खराब
जहांगीरपुरी 340 बहुत खराब
मुंडका 326 बहुत खराब
विवेक विहार 386 बहुत खराब
वजीरपुर 336 बहुत खराब
गाजियाबाद 286 खराब
नोएडा 370 बहुत खराब
गुरुग्राम 385 बहुत खराब
फरीदाबाद 238 खराब