विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर बरकरार, कई जगहों पर AQI 'बहुत खराब', यह इलाका रहा सबसे ज्यादा प्रभावित

Published: Sun, 30 Nov 2025 07:33 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बरकरार

  2. कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब'

  3. आरके पुरम में स्थिति सबसे गंभीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर की हवा लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, हालात फिलहाल सुधरने के बजाय और बिगड़ रहे हैं।

रविवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, आरके पुरम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 252 दर्ज किया गया, सेक्टर-125 नोएडा में 242 और मथुरा रोड में 240। ये तीनों इलाके ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं। इसके अलावा, श्रीनिवासपुरी में AQI 233, ओरोबिंदो मार्ग 227 और पंजाबी बाग 223 पर पहुंच चुका है। राजधानी में हवा की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है, और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को मास्क पहनने और बाहर कम निकलने की सलाह दे रहे हैं।

रविवार सुबर प्रमुख इलाकों के हाल

AQI इलाका
252 आरके पुरम
242 सेक्टर-125 नोएडा
240 मथुरा रोड
233 श्रीनिवासपुरी
227 श्री ओरोबिंदो मार्ग
223 पंजाबी बाग
217 पूसा-2
211 पटपड़गंज
217 जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
206 लोधी रोड
195 ITO
194 वसुंधरा

सोर्स- https://aqicn.org/

PMO ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की भी नजर है। PMO ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम कर रही 19 एजेंसियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को पत्र भेजकर पूछा कि प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए और उनकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

संसद के शीतकालीन सत्र में दिल्ली के वायु प्रदूषण संकट को उठाने की नेता विपक्ष राहुल गांधी की घोषणा के बाद, कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी का दावा है कि राजधानी में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजधानी के लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं।