विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर बरकरार, कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर AQI; रोहिणी सबसे अधिक प्रभावित

Published: Fri, 28 Nov 2025 06:58 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। हवा की धीमी गति के कारण धूल और धुएं की ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर

  2. GRAP के बावजूद प्रदूषण में कमी नहीं

  3. रोहिणी, चांदनी चौक सबसे अधिक प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर फिर गंभीर रूप से बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से हवा की धीमी गति और मौसम की स्थिति के कारण धूल, धुआं और स्मॉग अधिक मात्रा में जमा हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

GRAP का तीसरा चरण हटा, राहत नहीं

हालांकि कुछ दिन पहले ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण हटा दिया गया था, लेकिन प्रदूषण में राहत नहीं मिली है। तीसरे चरण के दौरान लागू किए जाने वाले प्रमुख प्रतिबंधों में स्कूलों में खेल गतिविधियों पर रोक, निर्माण कार्यों की रोक, पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी और सड़क पर धूल कम करने के लिए वाटर स्प्रिंकलर और टैंकर तैनात करना शामिल था।इन प्रतिबंधों के हटने के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिखा, जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नागरिकों की चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि GRAP के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किए बिना प्रदूषण को नियंत्रित करना मुश्किल होगा। वहीं, लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे बाहर कम समय बिताएं, मास्क का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

शुक्रवार सुबह का हाल

इस समय रोहिणी, चांदनी चौक और वजीरपुर सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं। रोहिणी में AQI 527 रिकॉर्ड किया गया, जबकि चांदनी चौक 500 और वजीरपुर 489 तक पहुंच गया। इसके अलावा आया नगर, जहांगीरपुरी, नोएडा सेक्टर-116, IGI एयरपोर्ट, अलीपुर, DTU और इंदिरापुरम भी उच्च प्रदूषण वाले क्षेत्रों में हैं।

सुबह छह बजे कुछ प्रमुख इलाकों के आंकड़े-

इलाका AQI
रोहिणी 527
चांदनी चौक 500
वजीरपुर 489
आया नगर 454
जहांगीरपुरी 434
नोएडा सेक्टर-116 429
IGI एयरपोर्ट 422
अलीपुर 420
DTU, दिल्ली 400
इंदिरापुरम 397

सोर्स - https://aqicn.org/