विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना नदी के इलेक्ट्रिक क्रूज पर बढ़ा क्रेज, दूसरे दिन 230 लोगों ने की सफारी; जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:15 AM (IST)

यमुना नदी पर संचालित हो रहे दिल्ली के पहले इलेक्ट्रिक क्रूज को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा ...और पढ़ें

सफारी शुरू होने के दूसरे दिन 230 लोगों ने सफर का आनंद लिया।

सफारी शुरू होने के दूसरे दिन 230 लोगों ने सफर का आनंद लिया।

HighLights

  1. यमुना इलेक्ट्रिक क्रूज पर लोगों का उत्साह बढ़ा।

  2. दूसरे दिन 230 यात्रियों ने क्रूज सफारी का आनंद लिया।

  3. जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग और छात्रों को छूट मिलेगी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना नदी पर संचालित किए जा रहे राजधानी के पहले इलेक्ट्रिक क्रूज को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सफारी शुरू होने के दूसरे दिन 230 लोगों ने सफर का आनंद लिया। यह संख्या पहले दिन के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा रही।

सफर का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली के दिल वालों के साथ गाजियाबाद, नोएडा व गुुरुग्राम से भी लोग आ रहे हैं। जल्द ही क्रूज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि यमुना में दूसरा क्रूज फरवरी-मार्च 2027 तक आ सकता है।

क्रूज में दो एसी व चार पंखे भी

मंगलवार को क्रूज सफारी शुरू होने के बाद लगभग सौ लोगों ने इसका आनंद लिया था। बुधवार को नमो यमुना क्रूज सफारी के लिए लोग सुबह दस बजे से ही पहुंचने लगे थे। सफारी के लिए लोगों को 30 से 40 मिनट का इंतजार भी करना पड़ा। 30 यात्री एक बार में क्रूज में बैठकर गए, आधे घंटे का सफर यमुना में करवाया जा रहा है। गर्मी से राहत के लिए क्रूज में दो एसी व चार पंखे लगाए हुए हैं।

yamuna-cruize1

नालों को यमुना में गिरने से रोकना चाहिए

लोगों में क्रूज को लेकर उत्सुकता इसलिए भी नजर आ रही थी क्योंकि कुछ समय पहले तक यमुना काफी प्रदूषित थी और काला पानी बहता था। हालांकि, अब पानी काफी साफ नजर आ रहा है।

उधर, क्रूज पर लोग यह भी चर्चा करते नजर आए कि वजीराबाद के पास गिरने वाले नालों को यमुना में गिरने से रोका जाना चाहिए। लोगों का कहना था कि उन्हें यमुना में गोवा, मुंबई और बनारस जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

yamuna-cruize2

50 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा

इस एहसास को वह अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। इसके साथ ही गेमिंग जोन भी युवा व बच्चों को आकर्षित कर रहा है। क्रूज का संचालन करने वाली एमजी स्काई एडवेंचर कंपनी के चेयरमैन गौरव गर्ग ने कहा कि बढ़ती भीड़ क्रूज को लेकर लोगों को दीवानगी बयां कर रही है। छुट्टी वाले दिन को छोड़कर स्कूल व काॅलेज के ग्रुप को टिकट में 50 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना पर शुरू हुई नमो क्रूज सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; जानें रूट और बुकिंग

यह भी पढ़ें- दिल्ली पर्यटन में नए युग की शुरुआत: यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू, सैलानियों को मिलेगा अनोखा अनुभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।