दिल्ली में पार्किंग विवाद में महिला ने बुजुर्ग दुकानदार को जड़ा थप्पड़, लोगों ने किया हंगामा
रोहिणी सेक्टर 7-8 में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने 78 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ ...और पढ़ें
-1775362792734_m.webp)
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम।
HighLights
रोहिणी में कार पार्किंग पर महिला ने बुजुर्ग को पीटा।
आरोपी महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताया, धमकी दी।
पुलिस ने महिला चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 7-8 की डिवाइडिंग रोड पर शनिवार की रात एक दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कार सवार महिला ने 78 वर्षीय एक बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। जिसको लेकर आसपास के दुकानदार जमा हो गए।
महिला के विरोध में हंगामा करने लगे। इस दौरान आरोपिता ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अन्य दुकानदारों को भी धमकी देने लगी। मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपिता महिला चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है महिला पुलिसकर्मी ने अपना नाम सब-इंस्पेक्टर भारती तोमर बताया है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग दुकानदार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
