विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में शातिर वाहन चोर अंकित गिरफ्तार, तीन चोरी की गाड़ियां बरामद

Published: Sun, 05 Apr 2026 08:43 AM (IST)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मंडोली निवासी अंकित नामक एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नंद नगरी में जाल बिछाकर उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। फोटो- जागरण

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने शातिर वाहन चोर अंकित को दबोचा।

  2. चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद, नंद नगरी से पकड़ा गया।

  3. आरोपी पहले भी हथियार अधिनियम के मामले में शामिल था।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंडोली निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि नंद नगरी में एक वाहन चोर आने वाला है।

डी-1 पार्क के पास पुलिस ने जाल बिछाया। एक संदिग्ध युवक को काले रंग की मोटरसाइकिल पर आते हुए पुलिस ने रोका। पूछताछ में पुलिस ने जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल नंद नगरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और गाड़ियां बरामद कीं, जो जाफराबाद और नंद नगरी थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पहले भी हथियार अधिनियम से जुड़े एक मामले में शामिल रह चुका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बंद कमरे से दो शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर नहीं पाए गए चोट के निशान

यह भी पढ़ें- एक लाख रुपये रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।